Prayagraj News : 28 सितंबर को निकलेगी रावण शोभा यात्रा, धातु से निर्मित विशालकाय रावण हाथी पर होंगे सवार

UPT | मुकुट पूजन के बाद कटरा रामलीला कमेटी के पदाधिकारी

Sep 25, 2024 19:29

प्रयागराज की ऐतिहासिक कटरा रामलीला कमेटी प्रयागराज द्वारा राम वाटिका परिसर कर्नलगंज में राम लीला कराने की तैयारी शुरू हो गई है। इसी क्रम में...

Prayagraj News : प्रयागराज की ऐतिहासिक कटरा रामलीला कमेटी प्रयागराज द्वारा राम वाटिका परिसर कर्नलगंज में राम लीला कराने की तैयारी शुरू हो गई है। इसी क्रम में आज भगवान श्री राम माता सीता, लक्षमण, भरत, शत्रुघ्न एवं हनुमान सहित दशानन रावण के मुकुट का मंत्रोच्चार के साथ विधि विधान से पूजन किया गया। कटरा राम लीला कमेटी के लोगों ने हर साल की भांति इस साल भी राम लीला और दशहरा सकुशल संपन्न होने की कामना की गयी।  


राम वाटिका कर्नलगंज में समाप्त होगी शोभायात्रा  28 सितंबर के दिन शनिवार को होने वाले रावण की शोभा यात्रा के विषय में भी चर्चा हुई। जिसमे कोषाध्यक्ष अश्वनी केशरवानी ने बताया कि इस बार शोभायात्रा भारद्वाज मुनि आश्रम से प्रारम्भ होकर कर्नलगंज एवं कटरे क्षेत्र में भ्रमण करते हुए राम वाटिका कर्नलगंज में समाप्त होगी। अश्वनी केशरवानी ने बताया कि इस बार दशानन रावण धातु से निर्मित विशालकाय हाथी पर विराजमान होकर सम्पूर्ण क्षेत्र में भ्रमण करेंगे और साथ में सर्वप्रथम मन्दोदरी चांदी की चौकी पर विराजमान होकर रावण संग शोभायात्रा में सम्मलित होगी।
ये लोग रहे मौजूद इस दौरान राम लीला कमेटी के महामंत्री उमेश चन्द्र केशरवानी ने कहा कि रावण की शोभायात्रा यात्रा में नवीनतम 15-20 चौकियाँ गाजे-बाजे एंव आधुनिक लाइट के साथ सम्मलित होंगी एवं दिनांक 2 अक्टूबर से प्रतिदिन शाम को 6 बजे से राम वाटिका परिसर में राम लीला का मंचन किया जाएगा। इस अवसर पर श्री राम लीला कमेटी के अध्यक्ष सुधीर कुमार गुप्ता कुक्कू, महामंत्री उमेश चन्द्र केशरवानी, कोषाध्यक्ष अश्वनी कुमार केशरवानी, उपाध्यक्ष विनोद केशरवानी, मंयक अग्रवाल, आनन्द अग्रवाल एवं मंत्री शिवबाबू गुप्ता, महेश चन्द्र गुप्ता, विपुल मित्तल एवं दिलीप चौरसिया, मीडिया प्रभारी डॉ० पवन प्रजापति आदि सदस्य उपस्थित रहे।

Also Read