Prayagraj News : शादीशुदा प्रेमिका की हत्या कर थाने पहुंचा युवक, पुलिस से कहा- 5 लाख मांग रही थी तो मार डाला

UPT | युवती का फोटो

Sep 16, 2024 01:48

संगम नगरी से हैरान कर देने वाली वारदात सामने आई है। विवेक कुमार नाम के युवक ने गेस्ट हाउस में अपनी शादीशुदा गर्लफ्रेंड के साथ कई घंटे बिताने के बाद...

Prayagraj News : संगम नगरी से हैरान कर देने वाली वारदात सामने आई है। विवेक कुमार नाम के युवक ने गेस्ट हाउस में अपनी शादीशुदा गर्लफ्रेंड के साथ कई घंटे बिताने के बाद दुपट्‌टे से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद वह लाश के पास काफी देर बैठा रहा। इसके बाद वह खुद थाने पहुंच गया।



युवक थाने पहुंचकर पुलिस को बताया कि उसने अपनी महिला दोस्त को मार डाला। उसकी ज़ुबान से यह शब्द सुनते ही सोरांव थाने के पुलिसकर्मी बौखला गए। फिर पूछा क्या कह रहा है। विवेक ने कहा, मैं सच कह रहा हूं। मैंने अपनी दोस्त की हत्या कर दी। लाश गेस्ट हाउस में पड़ी। इसके बाद दारोगा ने उसे हाथ पकड़कर मुंशी रूम में पहुंचा दिया। हत्या, फिर थाने में सरेंडर से खलबली मच गई।

युवक के कहने के मुताबिक जब पुलिस गेस्ट हाउस पहुंची तो कमरे में लाश पड़ी थी। लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी से पूछताछ करने में जुटी है। इस अजीब घटना की चर्चा पूरे इलाके में फैली है।

ब्लैकमेल कर रही थी, 5 लाख मांगती थी
पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि महिला उसे ब्लैकमेल कर रही थी। वह 5 लाख रुपए मांग रही थी, नहीं देने पर केस करके फंसाने की धमकी दे रही थी। इससे पहले महिला उससे शादी का दबाव भी बना चुकी थी। उसका कहना था कि शारीरिक संबंध बनाए हो तो शादी करो या रुपए दो। जानकारी के मुताबिक, सोरांव थाना क्षेत्र के सराय गोपाल भदरी की रहने वाली 35 वर्षीय सुमन देवी पुत्री संतलाल की शादी करीब एक दस साल पहले सोरांव के बलकरनपुर ठगहा गांव में हुई थी। शादी के बाद ही पति से विवाद हो गया। इसके बाद वह अपने मायके आकर रहने लगी। रविवार दोपहर वह अपने एक दोस्त विवेक कुमार के साथ शिवगढ़ उसरही के एक गेस्ट हाउस पहुंची। दोनों ने खुद को पति-पत्नी बताया। दोनों एक साथ कई घंटे कमरे में रहे।

शादी करने को लेकर हुआ विवाद
इस बीच दोनों के बीच शादी करने को लेकर विवाद हो गया। रुपए की डिमांड, शादी करने की जिद पर झगड़ा हो गया। झगड़ा इतना बढ़ा कि विवेक ने सुमन के दुपट्‌टे से ही उसका गला घोंट कर मौत के घाट उतार दिया। जब तक सुमन मर नहीं गई तब तक वह गला कंसता रहा। इसके बाद उसने हाथ से भी गला दबाया। हत्या के बाद वह बैठा रहा। सोचता रहा। अंत में कमरे से निकल और सीधे सोरांव थाने पहुंच गया।

Also Read