राष्ट्रीय लोक अदालत : 76826 वादों का निस्तारण, वसूला गया 8 लाख 14 हजार का अर्थदंड

UPT | कार्यक्रम का शुभारम करते हुए

Jul 14, 2024 19:06

सदर तहसील सभागार में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ जनपद न्यायाधीश सुनील कुमार चतुर्थ ने किया। इसमें विभिन्न मामलों के कुल 76826 वादों के निस्तारण में अर्थदंड के रूप में...

Chandauli News : सदर तहसील सभागार में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ जनपद न्यायाधीश सुनील कुमार चतुर्थ ने किया। इसमें विभिन्न मामलों के कुल 76826 वादों के निस्तारण में अर्थदंड के रूप में 8,14,300 लाख रुपये की धनराशि वसूली की गई। वहीं दिलाए गए उत्तराधिकार प्रमाण की धनराशि के रूप में 68,95,383 लाख रुपये व समस्त न्यायालयों की ओर से किए गए कुल मुकदमों की संख्या 11,317 रही। इसमें 2482 लघु आपराधिक मुकदमे शामिल रहे।

76826 वादों का निस्तारण 
लोक अदालत में जनपद न्यायाधीश सुनील कुमार चतुर्थ ने तीन इजराय वादों का निस्तारण कर 1,55,500 रुपये का समझौता राशि दिलाया। राकेश धर दूबे प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय ने 62 वादों का निस्तारण किया। इसमें 19 जोड़े साथ भेजे गए व समझौता राशि 28,84,500 रुपये दिलाई गई। अशोक यादव पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण की ओर से कुल 17 एमएसीटी वादों का निस्तारण कर 1,54,60,000 रुपये प्रतिकर दिलाया गया। जनपद एवं सत्र न्यायाधीश विनय सिंह की अदालत ने चार इजराय वाद का निस्तारण किया। रामबाबू यादव विशेष न्यायाधीश (एससी,एसटी एक्ट) की ओर से तीन इजराय वाद निस्तारित किया गया। अनुराग शर्मा विशेष न्यायाधीश (पाक्सो एक्ट) की ओर से पांच वादों का निस्तारण कर 500 रुपये जुर्माना वसूल किया गया। 

वसूला गया 8 लाख 14 हजार का अर्थदंड 
परितोष श्रेष्ठ अपर जनपद व सत्र न्यायाधीश नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत ने एक इजराय वाद व 153 विद्युत वादों का निस्तारण किया। श्यामबाबू अपर जनपद व सत्र न्यायाधीश, एफटीसी प्रथम ने सात वादों का निस्तारण कर दो हजार रुपये जुर्माना वसूल किया। दीपक मिश्रा मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने 1810 वादों का निस्तारण कर 2,56,100 लाख रुपये जुर्माना वसूल किया। सुमन तिवारी सिविल जज (सी.डि) ने 13 वादों का निस्तारण कर 68,95,383 रुपये का उत्तराधिकार प्रमाण जारी किया। साथ ही 699 वादों का निस्तारण कर कुल रुपया दो हजार रुपये जुर्माना वसूल किया। विकास वर्मा अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रेलवे की ओर से 1660 वादों का निस्तारण कर रुपया 4,21,750 जुर्माना वसूल किया गया। कुंवर जितेन्द्र प्रताप सिंह सिविल जज (जू.डि) चकिया की ओर से 1023 वादों का निस्तारण कर 56,100 रुपये जुर्माना वसूल किया गया। रोहित पुरी अपर सिविल जज ने 1029 वादों का निस्तारण कर 34,850 रुपये जुर्माना वसूल किया। माधुरी यादव न्यायिक मजिस्ट्रेट की ओर से 1316 वादों का निस्तारण कर 37,100 रुपये जुर्माना वसूल किया गया। नूतन सिविल जज (जू.डि) )/एफ.टी.सी प्रथम की ओर से 1033 वादों का निस्तारण कर 5,900 रुपये जुर्माना वसूल किया गया।जनपद न्यायालयों की ओर से कुल 8835 मुकदमों का निस्तारण किया गया।

बैंकों की ओर से 558 ऋण खातों का निस्तारण
लोक अदालत में बैंकों की ओर से 558 ऋण खातों का निस्तारण किया गया और 6,19,83,000 रुपये का समझौता किया गया। साथ ही 2,49,70,000 रुपये नकद वसूला गया। वहीं जनपद के सभी  राजस्व न्यायालयों की ओर से 64,951 मामलों का निस्तारण किया गया।

Also Read