Chandauli News : एडीओ पंचायत ने किया बैठक का आयोजन, संचारी रोगों से बचाव की दी जानकारी

UPT | फीता काटते हुए

Jul 01, 2024 21:08

नियामताबाद ब्लॉक में संचारी रोग नियंत्रण अभियान को सफल बनाने के लिए ग्राम प्रधानों द्वारा फीता काटकर कार्यक्रम का उद्घाटन कराया गया। उद्घाटन के बाद...

Chandauli News : नियामताबाद ब्लॉक में संचारी रोग नियंत्रण अभियान को सफल बनाने के लिए ग्राम प्रधानों द्वारा फीता काटकर कार्यक्रम का उद्घाटन कराया गया। उद्घाटन के बाद ब्लॉक परिसर के सभागार में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ रविकांत सिंह और एडीओ पंचायत मनोज कुमार सिंह की देखरेख में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में संचारी नियंत्रण रोग और दस्तक अभियान को लेकर चर्चा की गई। 

ग्राम प्रधान और कर्मचारियों को दिलाई शपथ
कार्यक्रम में उपस्थित ग्राम प्रधान और कर्मचारियों को संबोधित करते हुए एडीओ पंचायत मनोज कुमार सिंह ने कहा कि संचारी रोग से बचाव के लिए आप सभी का दायित्व है कि शासन की मंशा के अनुरूप कार्यों को प्राथमिकता दें। नाली और घर के आसपास के क्षेत्र को साफ सुथरा रखें। सफाई पर विशेष रूप से ध्यान रखें, जिससे संचारी दस्तक अभियान को सफल बनाया जा सके। कार्यक्रम के अंत में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर रविकांत सिंह ने संचारी रोग नियंत्रण अभियान में उपस्थित ग्राम प्रधान और कर्मचारियों को संचारी रोगों से बचाव के सभी नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई

बचाव के लिए दी गई जानकारी
प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर रविकांत सिंह ने कहा कि हम सभी में से कोई भी संचारी रोगों से ग्रसित हो सकता है। इन बीमारियों के कारक हमारे आसपास है। हम उन्हें नष्ट करेंगे हम अपने घर ग्राम मोहल्ले में साफ सफाई रखेंगे। कूड़ा कचरा को कूड़ेदानी में डालेंगे। हम सड़क के किनारे या खुले में शौच नहीं करेंगे बच्चों को दूषित जल व खुली खाद्य सामग्रियों का सेवन नहीं करने देंगे। बच्चों को हाथ धोकर खाने की आदत डलवाएंगे। प्रयास करेंगे कि मच्छर आसपास ना पैदा हो एवं मच्छरदानी में सोने की आदत डालेंगे। 

यह लोग रहे मौजूद
इस अवसर पर ब्लाक मॉनिटर अरुण कुमार सिंह, बीएमसी रुखसार खान, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी प्रतिभा सिंह, डॉ आशीष सिंह, एकाउंटेंट अभिमन्यु कुमार, ग्राम प्रधान मेराज अहमद, दीनदयाल, राजू, संतोष, संतोष यादव, सर्वजीत सिंह, सतीश सिंह आदि ग्राम प्रधान उपस्थित रहे।

Also Read