Chandauli News : जीवित्पुत्रिका व्रती महिलाओं से पटा रहा रेलवे स्टेशन, गंगा स्नान करने वाली व्रतियों की उमड़ी भीड़

UPT | रेलवे स्टेशन पर उमड़ी महिलाओं की भीड़

Sep 25, 2024 20:37

जीवित्पुत्रिका पर्व पर पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर गंगा स्नान करने वाली महिलाओं की भीड़ उमड़ी। ट्रेनों से आने वाले महिला यात्रियों को संभालने...

Chandauli News : जीवित्पुत्रिका पर्व पर पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर गंगा स्नान करने वाली महिलाओं की भीड़ उमड़ी। ट्रेनों से आने वाले महिला यात्रियों को संभालने में पुलिस को पसीने बहाने पड़े। मंगलवार की रात और बुधवार को दिन भर स्टेशन महिला यात्रियों से पटा रहा। आरपीएफ, जीआरपी और वाणिज्य विभाग की टीम महिलाओं को सुरक्षित ढंग से ट्रेन में चढ़ाने और ट्रेन से उतरी महिलाओं को रास्ता दिखाने में जुटे रहे।



तीन अक्तूबर 2007 को पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर भीड़ अधिक होने से फुटओवर ब्रिज की सीढ़ियों पर भगदड़ मच गई थी। इस घटना में 14 महिलाओं की मौत हो गई थी। उसके बाद प्रतिवर्ष जीवित्पुत्रिका के मौके पर प्लेटफामों पर सुरक्षा बलों को विशेष टीम लगाई जाती है।

भीड़ को संभालने के लिए स्टेशन अधीक्षक संजय कुमार सिंह, सीएजसी एनके मिश्र के नेतृत्व में वाणिज्य विभाग, आरपीएफ निरीक्षक प्रदीप कुमार रावत और जीआरपी निरीक्षक सुरेश कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम सक्रिय रही। आधी रात के बाद लगभग दो बजे कोलकाता जम्मूतवी एक्सप्रेस से सबसे अधिक भीड़ रेलवे स्टेशन पर पहुंची। इसके बाद महिलाओं के स्टेशन पर पहुंचने का सिलसिला शुरू हुआ तो बुधवार की दोपहर तक जारी रहा।

Also Read