चंदौली में राज्यसभा सांसद का निरीक्षण : अचानक अस्पताल पहुंचकर मरीजों से की बात, जाना आयुष्मान योजना का हाल

UPT | जानकारी लेती राज्यसभा सदस्य दर्शना सिंह 

Apr 08, 2024 19:33

भाजपा सरकार द्वारा गरीबों के स्वास्थ्य के लिए चलाई जा रही योजनाएं ठीक तरह से संचालित की जा रही या नही, इसकी जानकारी के लिए सरकार द्वारा पड़ताल भी करा रही है...

Chandauli News (Pawan Tiwari) : भाजपा सरकार द्वारा गरीबों के स्वास्थ्य के लिए चलाई जा रही योजनाएं ठीक तरह से संचालित की जा रही या नही, इसकी जानकारी के लिए सरकार द्वारा पड़ताल भी करा रही है । इसी क्रम में मुख्यालय स्थित हरिओम हॉस्पिटल में सोमवार को राज्यसभा सदस्य दर्शना सिंह अचानक पहुंच गईं। इस दौरान उन्होने आयुष्मान कार्ड से लाभान्वित हो रहे लाभार्थियों से उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। इसके अलावा मरीजों ने अपने आयुष्मान कार्ड  से मिल रहे लाभ के बारे ने उनको अवगत कराया और हॉस्पिटल में अच्छी सुविधा की बात कही। हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ विवेक सिंह ने राज्यसभा सांसद का मोमेंटो देकर स्वागत किया।

इलाज के बारे में ली जानकारी
राज्यसभा सांसद हरिओम हॉस्पिटल पर लगे आयुष्मान कार्ड से मरीजों को उचित सुविधा उपलब्ध होने का बोर्ड देखकर हॉस्पिटल में पहुच गई। इस दौरान हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ विवेक सिंह से  मिलकर आयुष्मान से बेहतर इलाज के बारे में विस्तार से जानकारी ली। इस दौरान डॉ विवेक सिंह ने बताया कि हॉस्पिटल में एक दर्जन से अधिक आयुष्मान योजना के तहत मरीज भर्ती हैं। जिसमें ऑपरेशन के अलावा एक दो मरीज गम्भीर रोग से भी ग्रसित हैं।  

मरीजों से जाना हाल चाल
इस दौरान डॉ विवेक सिंह ने बताया कि सभी मरीजों को आयुष्मान कार्ड द्वारा बेहतर इलाज दिया जा रहा है। वॉर्ड में मरीज भर्ती होने की जानकारी के बाद राज्यसभा सांसद ने मरीजों से मिलने के लिए वॉर्ड में पहुंच गईं, और सबके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। जिसमें मरीजों के परिजनों ने हॉस्पिटल की तरफ से बेहतर इलाज और अच्छी देखभाल की बात कही। इस दौरान महिला एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ रजनी, डॉक्टर ममता सिंह वैभव सिंह सहित अन्य अस्पताल कर्मी मौजूद रहे।

Also Read