जौनपुर में हीट वेव से हाहाकार : 24 घंटे में दर्जनभर लोगों की मौत, अलग से बनाया गया वार्ड 

UPT | हीट स्ट्रोक के लिए अलग से बनाए गए वार्डों की जानकारी देतीं सीएमओ डॉ. लक्ष्मी सिंह।

May 31, 2024 18:02

पूरे प्रदेश में हीट वेव से हाहाकार मचा हुआ है। हीट वेव की चपेट में आकर जान गंवाने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। जौनपुर में भी बीते 24 घंटे में कई मौतें हो गयीं हैं। शुक्रवार शाम को सीएमओ ने...

Jaunpur News : पूरे प्रदेश में हीट वेव से हाहाकार मचा हुआ है। हीट वेव की चपेट में आकर जान गंवाने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। जौनपुर में भी बीते 24 घंटे में कई मौतें हो गयीं हैं। शुक्रवार शाम को सीएमओ ने मीडियाकर्मियों से जिले में हुईं मौतों की संख्या साझा की।

47 डिग्री से अधिक है तापमान
जौनपुर जिले में बीते 24 घंटे में भीषण गर्मी में लगभग एक दर्जन लोगों की मौतें हो चुकीं हैं। जिले का तापमान पिछले चार पांच दिनों में लगातार 47 डिग्री या उससे उपर बना हुआ है। जिससे आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। अस्पतालों में मरीजों की भीड़ लगी हुई है। लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। 

हीट स्ट्रोक के अलग से वार्ड बनाए गए
जिले में हुई मौतों पर सीएमओ डॉ. लक्ष्मी सिंह ने बताया कि जिले में हीट स्ट्रोक का कोई मरीज भर्ती नहीं है। जिला अस्पताल में बीती रात जो मरीज आए थे, उनमें से चार की पहले ही मौत हो चुकी थी। अभी कई मरीज भर्ती हैं, लेकिन हीट स्ट्रोक का कोई मरीज नहीं है।सीएमओ ने बताया कि जनपद के सभी सीएचसी में पांच बेड का और जिला अस्पताल में दस बेड का हीट स्ट्रोक के अलग से वार्ड बनाए गए हैं।

Also Read