पांच दशकों से चली आ रही है परम्परा : इस कॉलेज में मध्यान्ह भोजन से पूर्व होता है भोजन मंत्र

UP Times | Swami Vivekananda Girls Inter College

Dec 28, 2023 15:44

जनपद में एक कॉलेज ऐसा भी है जहां दशकों से चली आ रही भोजन मंत्र की परंपराओं का निर्वहन किया जा रहा है। हम बात कर रहे हैं जिले के मड़ियाहूं तहसील के अंतर्गत स्थित...

Jaunpur News (बृजेश मिश्र) : जनपद में एक कॉलेज ऐसा भी है जहां दशकों से चली आ रही भोजन मंत्र की परंपराओं का निर्वहन किया जा रहा है। हम बात कर रहे हैं जिले के मड़ियाहूं तहसील के अंतर्गत स्थित स्वामी विवेकानंद बालिका इंटर कॉलेज की। जहां मध्यान्ह भोजन से पूर्व सभी बच्चों को पंक्तिबद्ध बैठाकर भोजन मंत्र का आह्वान कराया जाता है। जिसके बाद सभी बच्चे अपनी-अपनी कक्षाओं में बैठकर भोजन करते हैं। यह परंपरा बीते पांच दशकों से चली आ रही है। कॉलेज की खास बात यह है कि इसमें सभी समुदाय के बच्चे पढ़ते है और बिना किसी भेदभाव के भोजन मंत्र का आह्वान करते है।

2001 में कॉलेज का नाम बदला गया
कॉलेज की प्रधानाचार्या विमला देवी उत्तर प्रदेश टाइम्स से बात करते हुए बतातीं है कि कॉलेज की स्थापना 2 जुलाई सन 1971 में स्व.श्री जगन्नाथ राव जी ने किया था। तब इसका नाम स्वामी विवेकानंद शिशु मंदिर हुआ करता था। बाद में सन 2001 में यह स्वामी विवेकानंद बालिका इंटर कॉलेज हुआ।

स्थापना दिवस से चली आ रही है परंपरा
प्रधानाचार्या विमला देवी बतातीं है कि कॉलेज में भोजन मंत्र की परंपरा सन 1971 से चली आ रही है जिसका निर्वाहन आज सभी बच्चों से परंपरागत रूप से कराया जाता है। इसमे सभी धर्मों के बच्चे बिना भेदभाव के एक साथ भोजन मंत्र का आह्वान करते है।

क्या होता है भोजन मंत्र
शास्त्रों के अनुसार भोजन करने से पहले भोजन मंत्र का उच्चारण अवश्य करना चाहिए। भोजन मंत्र शरीर को ऊर्जावान बनाता है।

Also Read