Ayodhya News : गन्ना सहकारी विकास समिति के चुनाव में BJP उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए, किसानों की आय दोगुना करने का संकल्प

गन्ना सहकारी विकास समिति के चुनाव में BJP उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए,  किसानों की आय दोगुना करने का संकल्प
UPT | भाजपा दफ्तर में समितियों के चुने अध्यक्षों का हुआ स्वागत

Oct 17, 2024 23:24

जनपद में गन्ना सहकारी विकास समिति के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के सभी अध्यक्ष के उम्मीवारों के र्निविरोध चुनें पर उनका स्वागत किया गया। गन्ना समिति के कार्यालय और भाजपा कार्यालय पर माला पहनाकर स्वागत किया गया....

Oct 17, 2024 23:24

Ayodhya News : अयोध्या में गन्ना सहकारी विकास समिति के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के सभी अध्यक्ष पद के उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए। इस अवसर पर गन्ना समिति के कार्यालय में अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता और महानगर भाजपा अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने उपस्थित होकर सभी उम्मीदवारों का स्वागत किया। इसके अलावा, सहादतगंज पार्टी कार्यालय में विधायक रामचंदर यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिंह और अन्य पार्टी पदाधिकारियों ने उम्मीदवारों को अंगवस्त्र और 51 किलो की माला पहनाकर सम्मानित किया। इस समारोह ने भाजपा के कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार किया।

भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार
गुरुवार को गन्ना सहकारी विकास समिति के चुनाव परिणाम में दीपेंद्र सिंह फैजाबाद सहकारी गन्ना समिति के अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित हुए। इसी प्रकार, संतोष सिंह मसौधा सहकारी गन्ना समिति और निर्मल शर्मा गनौली सहकारी गन्ना समिति के अध्यक्ष भी निर्विरोध चुने गए। इस अवसर पर आयोजित सम्मान समारोह में सदर विधायक वेद प्रकाश गुप्त ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सिद्धांतों का अनुसरण करते हुए सरकार अंतिम व्यक्ति के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि "सबका साथ, सबका विकास" की दिशा में आगे बढ़ते हुए सरकार सभी का विश्वास हासिल करने का प्रयास कर रही है।



किसान सम्मान निधि से मिली आर्थिक सबलता : कमलेश श्रीवास्तव
वहीं, रुदौली विधायक रामचन्दर यादव ने कहा कि पीएम मोदी तथा सीएम योगी आदित्यनाथ की सरकार में योजनाओं की श्रृंखलाओं के माध्यम से किसानों का विकास किया गया है। किसान सम्मान निधि जैसी योजनाओं से किसानों को आर्थिक सबलता प्राप्त हुई है। महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार के कार्यकाल में युवाओं के नए अवसर प्राप्त हुए है। किसान समृद्ध हुए हैं। महिलाओं का उत्थान हुआ है। तथा श्रमिकों को सम्मान मिला है।

कृषि बजट को कई गुना बढ़ाया गया
भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने कहा कि कृषि बजट को कई गुना बढ़ाया गया है, जो इस बात का संकेत है कि सरकार की प्राथमिकताओं में किसानों का विकास सबसे ऊपर है। उन्होंने यह भी बताया कि सरकार किसानों की आय को दोगुना करने के लिए प्रतिबद्ध है। इस समारोह में स्वागत करने वालों में अवधेश पांडे बादल, कमला शंकर पांडे, ब्लॉक प्रमुख संघ के जिलाध्यक्ष शिवेंद्र सिंह, राघवेंद्र पांडे, कृष्ण कुमार पांडे खुन्नू, चंद्रभान सिंह, देवता पटेल और अन्य पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल थे।

Also Read

अयोध्या विकास प्राधिकरण शुरू करेगा 'एक दीया राम के नाम' का कार्यक्रम 

17 Oct 2024 08:47 PM

अयोध्या दीपोत्सव पर ऑनलाइन करें दीपदान, घर पहुंचेगा प्रसाद : अयोध्या विकास प्राधिकरण शुरू करेगा 'एक दीया राम के नाम' का कार्यक्रम 

श्रद्धालुओं के ऐसे भक्ति-भाव को ध्यान में रखते हए इस वर्ष भी दीपोत्सव महापर्व के अवसर पर ‘एक दीया राम के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है। वहीं, गुरुवार को डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय प्रशासन ने कुलपति के निर्देशन में दीपोत्सव के भव्य आयोजन को लेकर 22 समितियां गठ... और पढ़ें