अयोध्या की रामलीला : 5 सालों का टूटा रिकॉर्ड, 40 देशों में 41 करोड़ लोगों ने ऑनलाइन देखी प्रभु की लीला

5 सालों का टूटा रिकॉर्ड, 40 देशों में 41 करोड़ लोगों ने ऑनलाइन देखी प्रभु की लीला
UPT | अयोध्या की रामलीला

Oct 07, 2024 11:14

श्रीराम प्रेक्षागृह में फिल्मी कलाकारों द्वारा प्रस्तुत की जा रही रामलीला अपने अदाकारी के जादू से दर्शकों का दिल जीत रही है। इस भव्य नाट्य प्रस्तुति ने देश-विदेश के रामभक्तों के बीच एक अद्वितीय आकर्षण...

Oct 07, 2024 11:14

Ayodhya News : श्रीराम प्रेक्षागृह में फिल्मी कलाकारों द्वारा प्रस्तुत की जा रही रामलीला अपने अदाकारी के जादू से दर्शकों का दिल जीत रही है। इस भव्य नाट्य प्रस्तुति ने देश-विदेश के रामभक्तों के बीच एक अद्वितीय आकर्षण पैदा किया है। दर्शकों की बढ़ती संख्या इसे एक महत्वपूर्ण सांस्कृतिक घटना बना रही है। जिसका सीधा प्रसारण दूरदर्शन और अन्य ऑनलाइन प्लेटफार्मों पर किया जा रहा है। हाल ही में इस अद्भुत रामलीला का तीन दिनों में ही ऑनलाइन प्लेटफार्म पर 41 करोड़ दर्शकों ने आनंद लिया। जिससे एक नया रिकॉर्ड स्थापित हुआ है। इस कार्यक्रम का प्रसारण दुनिया के 40 देशों में 26 विभिन्न भाषाओं में किया जा रहा है, जो इसकी लोकप्रियता को और बढ़ाता है।


समिति के अध्यक्ष ने बताया
फिल्मी रामलीला समिति के अध्यक्ष सुभाष मलिक ने जानकारी देते हुए बताया कि यह विशेष प्रस्तुति 2020 में अयोध्या में शुरू हुई थी। पिछले वर्षों की तुलना में इस बार दर्शकों की संख्या में जबरदस्त वृद्धि देखी गई है। पिछले साल 40 करोड़ दर्शकों ने इसे ऑनलाइन देखा था। जबकि इस बार तीन दिनों में ही यह आंकड़ा पार हो गया है। सुभाष मलिक ने उम्मीद जताई कि इस बार रामलीला को देखने वाले दर्शकों की संख्या 50 करोड़ तक पहुंच सकती है।

ये भी पढ़े : उत्तर प्रदेश में नई बिजली दरें जल्द, उपभोक्ता परिषद ने दरों में कटौती की उठाई मांग

विभिन्न प्लेटफार्मों पर हो रहा प्रसारण
सुभाष मलिक ने बताया कि रामलीला के प्रसारण के लिए विभिन्न प्लेटफार्मों पर दर्शकों की संख्या तेजी से बढ़ी है। दूरदर्शन पर 22 करोड़, यू-ट्यूब पर 17 करोड़ और अन्य प्लेटफार्मों पर 2 करोड़ लोग इसे देख चुके हैं। वे यह भी बताते हैं कि रामलीला की शुरुआत के दो-तीन दिनों में दर्शकों की संख्या तेजी से बढ़ती है, लेकिन बाद में यह संख्या थोड़ी कम होती है। इस समय देश-विदेश में लगभग 5000 यू-ट्यूब चैनल और 70 सेटेलाइट चैनलों पर रामलीला का प्रसारण हो रहा है, जिसमें रोज शाम सात बजे से रात दस बजे तक लाइव प्रदर्शन किया जा रहा है।

26 भाषाओं में हो रहा प्रसारण
रामलीला के निर्देशक शुभम मलिक ने कहा कि इस नाट्य प्रस्तुति का 26 भाषाओं में लाइव प्रसारण किया जा रहा है। इसमें भक्त अपने घरों से ही राम की गाथा का आनंद ले सकते हैं। रामलीला अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, थाईलैंड, त्रिनिडाड, श्रीलंका, मलेशिया, फिजी, रूस, और दक्षिण कोरिया समेत कई देशों में दिखाई जा रही है। भारत में इसे हिंदी, मलयालम, तेलुगु, तमिल, बंगाली, पंजाबी, गुजराती जैसी भाषाओं में प्रसारित किया जा रहा है।

प्रमुख कलाकार और उनकी भूमिकाएँ
इस बार के रामलीला में कई प्रमुख फिल्मी कलाकार अपनी भूमिकाएँ निभा रहे हैं। अभिनेता बिंदु दारा सिंह, मनीष पाल, अवतार गिल, रजा मुराद, राकेश बेदी, वेद सागर, अनिमेष मिढ़ा, विनय सिंह जैसे कलाकार विभिन्न भूमिकाओं में नजर आएंगे। वहीं, प्रख्यात अभिनेत्री भाग्य श्री, शीबा, ऋतु शिवपुरी, अमिता नागिया, मैडोना, और पायल गोगा भी अपनी अदाकारी से दर्शकों का मन मोह लेंगी। सांसद मनोज तिवारी और सांसद रवि किशन भी इस रामलीला का मंचन करेंगे, जबकि पद्मश्री मालिनी अवस्थी शबरी की भूमिका में विशेष आकर्षण बढ़ाएंगी।

Also Read

इलाज के दौरान अस्पताल परिसर में भिड़े दो पक्ष, जानें क्या है बवाल की वजह...

7 Oct 2024 12:25 PM

बाराबंकी Barabanki News : इलाज के दौरान अस्पताल परिसर में भिड़े दो पक्ष, जानें क्या है बवाल की वजह...

बाराबंकी में इलाज कराने के दौरान सीएचसी परिसर में दो पक्ष आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों के बीच जमकर लात घूंसे और लाठी डंडे चले। इसमें बीच बचाव कराने आए स्वास्थ्यकर्मी भी घायल हो गए। इस मामले में पुलिस ने आधा... और पढ़ें