Barabanki News : बैंक से पैसे निकालकर जा रहे दंपत्ति से दिनदहाड़े लूट, पुलिस पर उठे ये सवाल... 

बैंक से पैसे निकालकर जा रहे दंपत्ति से दिनदहाड़े लूट, पुलिस पर उठे ये सवाल... 
UPT | पीड़ित व्यक्ति

Jun 27, 2024 11:08

बाराबंकी जनपद में बाइक सवार बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े लूट की वारदात को अंजाम ​​दिया है। बैंक से पैसे निकालकर घर जा रहे दंपति से बाइक सवार बदमाशों ने पैसे से भरा थैला छीन लिया और मौके से...

Jun 27, 2024 11:08

Barabanki News : बाराबंकी जनपद में बाइक सवार बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े लूट की वारदात को अंजाम ​​दिया है। बैंक से पैसे निकालकर घर जा रहे दंपति से बाइक सवार बदमाशों ने पैसे से भरा थैला छीन लिया और मौके से फरार हो गए। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।  

क्या है पूरा मामला
मामला जनपद के बदोसराय थाना क्षेत्र का है। पुलिस को दी तहरीर में तारापुर गांव निवासी पीड़ित विजय कुमार मिश्रा ने बताया कि वह कोतवाली बदोसराय के चौधरी चरण सिंह महाविद्यालय बरदरी के पंजाब नेशनल बैंक से पत्नी बीना मिश्रा के साथ 50 हजार रुपये निकालकर घर लौट रहे थे। नकदी से भरा झोला लेकर पत्नी बीना मिश्रा बाइक पर पीछे बैठी थीं। बैंक से करीब एक किलोमीटर दूर पहुंचने पर रानी बाजार रोड पर पीछे से आए बाइक पर सवार दो युवकों ने अचानक चलती गाड़ी से पैसों से भरा झोला छीन लिया। इस दौरान बाइक अनियंत्रित होने से महिला नीचे गिर गई। मौके पर जुटे राहगीरों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

पीड़ित पुलिस को दी जानकारी
पीड़ित विजय कुमार मिश्रा ने बताया कि हड़बड़ी और घबराहट में वह कुछ नहीं देख सके। लेकिन, उनकी नजर नंबर प्लेट पर जरूर पड़ गई और नंबर प्लेट की जानकारी उन्होंने पुलिस को दे दी है। पुलिस नंबर प्लेट के आधार पर बदमाशों की तलाश में जुट गई है। फिलहाल दिनदहाड़े हुई लूट से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। दिनदहाड़े लूट की घटना से बदोसराय पुलिस की सक्रियता पर सवाल उठ रहे हैं।

Also Read

फंदे पर लटकता मिला विवाहिता का शव, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप...

3 Jul 2024 02:05 PM

बाराबंकी Barabanki News : फंदे पर लटकता मिला विवाहिता का शव, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप...

बाराबंकी में सन्दिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता का शव कमरे में लटका मिला। घटना के बाद ससुराल के लोग मौके से फरार हो गए। मायके पक्ष ने दहेज के लिए प्रताड़ित करने और हत्या कर शव... और पढ़ें