Barabanki News : दरोगा ने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर की खुदकुशी, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान

दरोगा ने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर की खुदकुशी, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान
फ़ाइल फोटो | दरोगा अरुण कुमार यादव।

Jun 26, 2024 20:43

कानपुर जिले के रहने वाले अरुण कुमार यादव कोठी थाने में दरोगा के पद पर तैनात थे। अरुण कुमार यादव अविवाहित थे और यहीं पर रहकर अपनी ड्यूटी करते थे। बुधवार की शाम देर तक वह कमरे से नहीं निकले तो दूसरे पुलिसकर्मी देखने पहुंचे।

Jun 26, 2024 20:43

‌Barabanki News : बाराबंकी से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां पर थाने के अंदर एक दरोगा ने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। गोली कनपटी में लगी है जो चीरते हुए दूसरी ओर निकल गई। दरोगा के कमरे से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक मृतक दरोगा माइग्रेन बीमारी से ग्रसित था। मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने पूरे मामले की जांच पड़ताल की। 

क्या है पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक कानपुर जिले के रहने वाले अरुण कुमार यादव कोठी थाने में दरोगा के पद पर तैनात थे। अरुण कुमार यादव अविवाहित थे और यहीं पर रहकर अपनी ड्यूटी करते थे। बुधवार की शाम देर तक वह कमरे से नहीं निकले तो दूसरे पुलिसकर्मी देखने पहुंचे। खिड़की से झांकने पर अंदर दरोगा का शव दिखाई पड़ा। दरोगा ने खुद को गोली मार ली थी। जिसके बाद कोठी थाने समेत जिले के आलाधिकरियों में हड़कंप मच गया। सूचना पाकर एसपी दिनेश कुमार सिंह समेत सभी पुलिस अधिकारी आनन फानन में थाने पर पहुंच गए। कानपुर में मृतक दरोगा अरुण कुमार यादव के परिजनों को सूचना दी गई। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच पड़ताल की। सीओ हैदरगढ़ हर्षित चौहान ने बताया कि सुसाइड नोट में माइग्रेन की बीमारी का उल्लेख किया गया है। मृतक दरोगा के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। 

Also Read

फंदे पर लटकता मिला विवाहिता का शव, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप...

3 Jul 2024 02:05 PM

बाराबंकी Barabanki News : फंदे पर लटकता मिला विवाहिता का शव, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप...

बाराबंकी में सन्दिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता का शव कमरे में लटका मिला। घटना के बाद ससुराल के लोग मौके से फरार हो गए। मायके पक्ष ने दहेज के लिए प्रताड़ित करने और हत्या कर शव... और पढ़ें