Ayodhya News : हे राम ! पहली ही बरसात में रात भर टपकी रामलला के घर की छत, वीआईपी लेन में भरा पानी

हे राम ! पहली ही बरसात में रात भर टपकी रामलला के घर की छत, वीआईपी लेन में भरा पानी
UPT | प्रधान पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास।

Jun 24, 2024 21:58

22 जनवरी 24 को विराजे रामलला की छत मानसून की पहली बारिश से टपकने लगी है। गर्भ गृह में पानी टपकने व भरने से मन्दिर के पुजारियों को भी दिक्कतें हो रही हैं।

Jun 24, 2024 21:58

Short Highlights
  • रामलला के प्रधान पुजारी आचार्य सत्येंद्रदास ने छत टपकने पर जताया आश्चर्य
  • गर्भगृह में पानी की निकासी की कोई व्यवस्था न होने से बढ़ी दिक्कतें
Ayodhya News : बड़े ही भव्य एवं दिव्य कार्यक्रम के बीच 22 जनवरी 24 को विराजे रामलला की छत मानसून की पहली बारिश से टपकने लगी है। गर्भ गृह में पानी टपकने व भरने से मन्दिर के पुजारियों को भी दिक्कतें हो रही हैं। राम मंदिर के गर्भ गृह से सम्बंधित सोशल मीडिया पर खबरें वायरल हो रही हैं।

इस बाबत रामलला के प्रधान पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने पुष्टि करते हुए बताया कि मन्दिर निर्माण में विश्व के योग्य इंजीनियरों की टीम लगाई गई है। लेकिन ऐसी घटना के बारे में कोई सोचा भी नहीं था कि पहली बरसात में ही पानी दिक्कतें बढा देगा। प्रधान पुजारी ने बताया कि  मंदिर के गर्भ गृह के बाहर वीआइपी दर्शन स्थल पर तेजी के साथ छत से पानी का रिसाव हो रहा है। कहा है कि आश्चर्यजनक घटना है। देश के नामचीन इंजीनियर राम मंदिर के निर्माण कार्य में लगे हुए हैं। 22 जनवरी को अभी प्राण प्रतिष्ठा हुई है।राममंदिर के छत से पानी टपक रहा है। विश्व प्रसिद्ध मंदिर के निर्माण कार्य में बारिश के पानी का रिसाव आश्चर्यजनक किंतु सत्य है।

निर्माण कार्य में हुई लापरवाही है। गर्भ गृह में पहले हुई वर्षा में भी टपका था पानी जिसे ठीक किया गया था। गर्भ गृह के सामने दर्शन स्थल जहां पर  नए पुजारी कार्य करते हैं वहाँ वीआईपी दर्शन मार्ग पर पानी भर गया था। रात में हुई बारिश के बाद सुबह जब पुजारी भगवान के पूजन के लिए गए तो वहां पर पानी भरा मिला पानी। जिसे कड़ी मशक्कत के बाद निकाला गया।

Also Read

फंदे पर लटकता मिला विवाहिता का शव, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप...

3 Jul 2024 02:05 PM

बाराबंकी Barabanki News : फंदे पर लटकता मिला विवाहिता का शव, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप...

बाराबंकी में सन्दिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता का शव कमरे में लटका मिला। घटना के बाद ससुराल के लोग मौके से फरार हो गए। मायके पक्ष ने दहेज के लिए प्रताड़ित करने और हत्या कर शव... और पढ़ें