राम मंदिर निर्माण : अयोध्या को विश्व स्तरीय शहर बनाने का है लक्ष्य, रोज 3 लाख श्रद्धालु आएंगे अयोध्या

अयोध्या को विश्व स्तरीय शहर बनाने का है लक्ष्य, रोज 3 लाख  श्रद्धालु आएंगे अयोध्या
Uttar Pradesh Times | राम मंदिर

Dec 31, 2023 17:09

ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि 22 जनवरी को भव्‍य प्राण प्रतिष्‍ठा के बाद हर रोज करीब 3 लाख श्रद्धालु अयोध्या आएंगे। उसके हिसाब से सारी तैयारियां की जा रही है।

Dec 31, 2023 17:09

Short Highlights
  • अयोध्‍या के पुनर्विकास के लिए 10 सालों का मास्‍टर प्‍लान तैयार किया गया है।
  • मास्‍टर प्‍लान 2031 के अनुसार अयोध्या शहर को एक वैश्विक पर्यटन स्थल बनाने का प्‍लान है।
Ayodhya News : कई सालों के संघर्ष के बाद अयोध्या में राम मंदिर तैयार हो रहा है। राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को अयोध्या में होनी है। इस कार्यक्रम में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी उपस्थित रहेंगे। राम मंदिर के निर्माण के साथ-साथ अयोध्या की भी तस्वीर बदल रही है। अयोध्या में पीएम मोदी के द्वारा रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट का उद्घाटन किया जा चूका है। अयोध्या को विकसित करने में कई हजार करोड़ रूपये का खर्च आने का अनुमान है।

बदलने जा रही है अयोध्या की सूरत 
अयोध्‍या के पुनर्विकास के लिए 10 सालों का मास्‍टर प्‍लान तैयार किया गया है। जिसे 85000 करोड़ रुपये से ज्‍यादा के निवेश के साथ पूरा किया जाएगा। इस योजना में 1200 एकड़ में फैली एक नई टाउनशिप का डेवलपमेंट किया जाना है। इस प्रोजेक्ट में करीब 2,200 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। अयोध्या विकास अथॉरिटी के 875 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में इंफ्रास्ट्रक्चर और पर्यटन को बढ़ाने का लक्ष्य है। इसमें 133 वर्ग किलोमीटर के शहरी क्षेत्र और 31.5 वर्ग किलोमीटर का कोर सिटी है। इन सब परियोजनाओं से अयोध्या को एक विश्व स्तरीय शहर बनाने का लक्ष्य है।

हर रोज करीब 3 लाख श्रद्धालु आएंगे अयोध्या 
ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि 22 जनवरी को भव्‍य प्राण प्रतिष्‍ठा के बाद हर रोज करीब 3 लाख श्रद्धालु अयोध्या आएंगे। उसके हिसाब से सारी तैयारियां की जा रही है। मास्‍टर प्‍लान 2031 के अनुसार अयोध्या शहर को एक वैश्विक पर्यटन स्थल बनाने का प्‍लान है।अयोध्या शहर के लिए आर्किटेक्ट सी पी कुकरेजा ने मास्टर प्लान और विजन डॉक्यूमेंट तैयार किया है। इससे यह भी उम्मीद किया जा रहा है कि अयोध्या में पर्यटन का विकास तेजी से होगा और ये शहर विश्व स्तर पर अपनी एक पहचान बनाएगा। जानकारी के अनुसार, अयोध्या को विकसित करने के लिए लगभग 178 परियोजनाएं हैं, जिन्‍हें समय से पूरा करने के लिए 37 विभाग काम कर रहे हैं। 

यह खबर भी पढ़ें :- लुभा रहे राम मंदिर के मॉडल, भक्त अपने घरों और दुकानों में प्रतिमा स्थापित करने के लिए कर रहे खरीदारी

Also Read

आनंदीबेन पटेल ने कहा- आत्मनिर्भर बनें और दूसरों को दें रोजगार

19 Sep 2024 08:01 PM

अयोध्या कृषि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में पहुंचीं राज्यपाल : आनंदीबेन पटेल ने कहा- आत्मनिर्भर बनें और दूसरों को दें रोजगार

आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के 26वें दीक्षांत समारोह में प्रदेश की कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने अपने भाषण में कहा कि कठिन परिश्रम और दृढ़ संकल्प के चलते विश्वविद्यालय ने नैक में उच्च ग्रेड A++ प्राप्त किया... और पढ़ें