रामनगरी में बरसात से 28 स्थानों पर भरा पानी : महापौर बोले-कार्ययोजना बना कर समस्या मुक्ति के लिए हो रहा है मंथन

महापौर बोले-कार्ययोजना बना कर समस्या मुक्ति के लिए हो रहा है मंथन
UPT | महापौर ने किया निरीक्षण।

Jun 24, 2024 23:09

बरसात से रामनगरी की व्यवस्था अस्त व्यस्त तो हुई ही है, यहां के वाशिंदे भी दिक्कतों से जूझ रहे हैं। सड़क, नाले, सीवर आदि के कार्य हो रहे थे लेकिन बारिश के पानी की निकासी की व्यवस्था बाधित होने से पहली ही

Jun 24, 2024 23:09

Short Highlights
  • पानी भरने वाले स्थानों का नगर आयुक्त के साथ महापौर ने किया निरीक्षण
  • 90 कर्मचारी, 9 नाला गैंग, 7 जेसीबी तथा 7 सक्शन मशीन लगाई गईं

Ayodhya News : प्री मानसून की बरसात से रामनगरी की व्यवस्था अस्त व्यस्त तो हुई ही है, यहां के वाशिंदे भी दिक्कतों से जूझ रहे हैं। सड़क, नाले, सीवर आदि के कार्य हो रहे थे लेकिन बारिश के पानी की निकासी की व्यवस्था बाधित होने से पहली ही बरसात में सबकुछ अस्त व्यस्त हो गया।

विभिन्न वार्डों से पानी भरने की लगातार शिकायतें नगर निगम ऑफिस के फोन पर मिलने से सोमवार को महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा, स्थानीय पार्षद तथा अन्य अधिकारियों के साथ बारिश से हुए जलभराव वाले स्थानों का निरीक्षण किया। अधिकारियों को जल्द जलभराव की समस्या दूर करने का निर्देश दिया। रविवार को बारिश के बाद महानगर में 28 स्थानों पर जलभराव होने की शिकायत प्राप्त हुई थी। जिसके निदान के लिए नगर निगम द्वारा 90 कर्मचारियों की 9 नाला गैंग, 7 जेसीबी तथा 7 सक्शन मशीन के साथ अधिकारियों को लगाया गया था।

रेलवे अधिकारियों के साथ भी महापौर ने की बैठक 
सोमवार को महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने लक्ष्मण कुंड वार्ड में राम की पैड़ी, गंगवल मन्दिर, अशोक सिंघल वार्ड में राम घाट चौराहा, तुलसी बाड़ी, हनुमान कुंड वार्ड में रेलवे-स्टेशन के अगल बगल निरीक्षण किया। रेलवे के अधिकारियों के साथ रेलवे स्टेशन के अगल-बगल जलभराव की समस्या से निपटने के लिए बैठक की। महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने बताया कि नगर निगम के कर्मचारियों की टीमें बना कर लगातार जल भराव को दूर किया जा रहा है। नालों की साफ-सफाई नियमित रूप से कराई जा रही है। जिससे बारिश के पानी के कारण जल भराव की स्थिति न बनें।

उन्होंने बताया कि कई नई कालोनियां है तथा कुछ ग्रामीण क्षेत्र है जहां के स्टेक्चर के कारण ड्रेनेज की समस्या उत्पन्न हुई है। रामपथ से जुड़ी कुछ नालों की समस्याएं है। जिसके समाधान के लिए योजना बद्ध तरीके से कार्ययोजना बना कर महानगर को पूर्णतया जलभराव से मुक्त करने पर मंथन किया जा रहा है। सोमवार को जलभराव वाले वार्डों का निरीक्षण किया गया। वार्डों में योजना बद्ध तरीके से जलभराव की समस्या को दूर किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान अपर नगर आयुक्त अनिल सिंह, अधिशाषी अभियंता, अवर अभियंता पार्षद विनय जायसवाल, अनुज दास, अभय श्रीवास्तव, अंकित त्रिपाठी, लुरलुर यादव, रिशू पाण्डेय सहित नगर निगम के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे। 

Also Read

फंदे पर लटकता मिला विवाहिता का शव, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप...

3 Jul 2024 02:05 PM

बाराबंकी Barabanki News : फंदे पर लटकता मिला विवाहिता का शव, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप...

बाराबंकी में सन्दिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता का शव कमरे में लटका मिला। घटना के बाद ससुराल के लोग मौके से फरार हो गए। मायके पक्ष ने दहेज के लिए प्रताड़ित करने और हत्या कर शव... और पढ़ें