बरेली नगर निगम में साहब का जलवा : टैक्स अफसर का मसाज करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, जानिए क्या है मामला...

टैक्स अफसर का मसाज करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, जानिए क्या है मामला...
UPT | मसाज करते हुए

Jun 14, 2024 02:15

उत्तर प्रदेश के बरेली नगर निगम में एक साहब का काफी जलवा है। उनकी ऑफिस में कर्मचारी मसाज करते हैं। मगर, इस बार उनकी मसाज का एक वीडियो...

Jun 14, 2024 02:15

Bareilly News : उत्तर प्रदेश के बरेली नगर निगम में एक साहब का काफी जलवा है। उनकी ऑफिस में कर्मचारी मसाज करते हैं। मगर, इस बार उनकी मसाज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इसके बाद साहब की फटकार पड़ी है। नगर निगम के एक टैक्स आफिसर का मसाज कराते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वह कुर्सी में आराम की मुद्रा में बैठे हैं। एक युवक उनके हाथ पैर दबा रहा है। जब वहां टैक्स जमा के संबंध में पूछताछ करने लोग पहुंचे, तो बताया गया कि गर्मी बहुत है। इसलिए साहब थक गए हैं।

आरामतलवी की आदत
बरेली नगर निगम के टैक्स विभाग का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कार्यालय में तैनात सरकारी टैक्स सुपरिंटेंडेंट रामसेवक को आरामतलबी की ऐसी आदत है कि कार्यालय में उनके आने के बाद से ही किसी न किसी को बुलाकर हाथ पैर दबवानें में जुट जाते हैं। टैक्स और निगम का कामकाज गया भाड़ में साहब तो मसाज कराने में मस्त रहते हैं।

अफसर खफा, कार्रवाई तय
टैक्स विभाग में टीएस राम सेवक का जलवा है। उनकी बात का कोई इनकार नहीं कर पाता। इस वजह से कोई न कोई कर्मचारी उनकी सेवा में जुटा रहता है। रोज की अपनी आदत से बेफिक्र रामसेवक हाथ दबवा ही रहे थे। इसी दौरान किसी ने चुपके से वीडियो बना ली और वायरल कर दिया। देखते ही देखते ये वीडियो हजारों लोगों के मोबाइल तक पहुंच गया। इसके बाद मामला सुर्खियों में है। अधिकारियों तक मामला जाने के बाद अफसरों ने क्लास लगानी शुरू कर दी, तो वह बहाने बना रहे हैं। इसके बाद कार्रवाई तय मानी जा रही है।

Also Read

बंदरों ने छत पर रखा पत्थर गिराया तो युवक के माथे पर जा गिरा, सिर फटने से मनोज की हुई मौत

6 Oct 2024 02:00 AM

पीलीभीत पीलीभीत में बंदरों का आतंक : बंदरों ने छत पर रखा पत्थर गिराया तो युवक के माथे पर जा गिरा, सिर फटने से मनोज की हुई मौत

जिले के करेली थाना क्षेत्र के गांव बमरोली का रहने वाले 35 वर्षीय मनोज कुमार पुत्र रामरतन मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण करता... और पढ़ें