बरेली फायरिंग कांड : आठ महीने पहले भी हुई थी प्लॉट को लेकर एफआईआर, रंगदारी मांगने का लगा था आरोप

आठ महीने पहले भी हुई थी प्लॉट को लेकर एफआईआर, रंगदारी मांगने का लगा था आरोप
UPT | विवादित प्लॉट

Jun 23, 2024 18:29

बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र में बेशकीमती प्लॉट पर कब्जे की लड़ाई लंबे समय से चल रही है। इस मामले में आठ महीने पहले भी एक एफआईआर दर्ज कराई गई थी...

Jun 23, 2024 18:29

Bareilly News : बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र में बेशकीमती प्लॉट पर कब्जे की लड़ाई लंबे समय से चल रही है। इस मामले में आठ महीने पहले भी एक एफआईआर दर्ज कराई गई थी। यह एफआईआर मुख्य आरोपी राजीव कुमार की तरफ से इज्जतनगर थाने में कराई गई थी। शहर के बारादरी थाना क्षेत्र के रामायण आवास सुरेश शर्मा नगर निवासी राजीव कुमार ने विष्णु धाम कॉलोनी निवासी अनुज कुमार मिश्रा और लालपुर गांव निवासी आदित्य उपाध्याय उर्फ चुन्नू के खिलाफ कराई थी। 

नवंबर 2023 को दर्ज की गई थी एफआईआर
पुलिस ने धारा 386, 504, 506 में दर्ज किया था। इसमें राजीव कुमार का कहना था कि विवादित प्लॉट सुभाषनगर थाना क्षेत्र के नेकपुर मढ़ीनाथ निवासी डॉ भारती गुप्ता का है। वह और उनके पति अवधेश कुमार गुप्ता एक अस्पताल चलाते हैं। उक्त प्लाट पर भू माफिया और हिस्ट्रीशीटर अनुज कुमार मिश्रा और आदित्य उपाध्याय उर्फ चुन्नू ने दबंगई के बल पर कब्जा करने और प्लाट छोड़ने के नाम पर डॉक्टर भारती से एक करोड रुपए की रंगदारी मांगने का आरोप लगाया था।  

एसएसपी से मिलकर की थी शिकायत
इस मामले में डॉ भारती गुप्ता, मनोज कुमार गुप्ता और राजीव कुमार ने एसएसपी से भी शिकायत की थी। जिसमें आरोप लगाया था कि आरोपी हथियार लेकर 22 अक्टूबर की रात राजीव कुमार के घर पर आ गए। इस दौरान उन्होंने गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। साथ ही 50 लख रुपए की रंगदारी मांगी थी। पुलिस ने यह एफआईआर 7 नवंबर 2023 को दर्ज की थी। इस मामले में सब इंस्पेक्टर संजय सिंह जांच कर रहे थे। मगर, जांच से पहले ही 22 जून को दोनों ओर से प्लॉट पर फायरिंग की थी।

दिनदहाड़े फायरिंग से कानून व्यवस्था पर उठे सवाल
प्लॉट पर कब्जे को लेकर फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसके चलते सोशल मीडिया पर काफी चर्चा है। कोई इसको फिल्म की शूटिंग बता रहा है, तो वहीं तमाम लोग रोड पर दिनदहाड़े फायरिंग पर यूपी की कानून व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं। 

पूर्व विधायक और मुख्य आरोपी का वीडियो जारी
इस मामले में मुख्य आरोपी राजीव राणा और पूर्व भाजपा विधायक राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल ने वीडियो जारी किया है। वह वीडियो में उज्जैन रेलवे स्टेशन के बाहर दिखाई दे रहे हैं। हाथ में एक ट्राली बैग है। इसके साथ ही उज्जैन स्टेशन के सरर्कुलेटिंग एरिया में ऑटो टैक्सी भी नजर आ रही हैं। वह मीडिया को पहले ही बाबा महाकाल के दर्शन करने की बात बता चुके हैं। बरेली फायरिंग कांड में नाम शामिल करने पर सफाई भी दी। फायरिंग मामले में नामजद रिपोर्ट दर्ज होने पर भाजपा के पूर्व विधायक पप्पू भरतौल एक दिन पहले भी सफाई दे थी। उन्होंने बताया था कि वह शुक्रवार शाम ही बरेली से वृंदावन चले आए थे। यहां से उन्हें उज्जैन में महाकाल के दर्शन को जाना है। रविवार को जारी वीडियो में वह उज्जैन स्टेशन के बाहर खड़े दिखाई दे रहे हैं।

मुख्य आरोपी फरार, दर्जन भर लोग गिरफ्तार
शहर के पीलीभीत बाईपास स्थित बेशकीमती प्लॉट पर कब्जे को लेकर शनिवार सुबह रोड पर हुई अंधाधुंध फायरिंग और आगजनी के मामले में इज्जतनगर थाने में दो एफआईआर दर्ज की हैं। पुलिस ने इस गोलीकांड की घटना को अंजाम देने वाले दर्जन भर से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मगर, मुख्य आरोपी राजीव राणा फरार है। इस मामले में पूर्व भाजपा विधायक राजेश कुमार मिश्रा उर्फ पप्पू भारतौल समेत 12 लोगों को नामजद किया गया है। इसके साथ ही 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस मुख्य आरोपी राजीव राणा समेत बाकी आरोपियों की तलाश में जुटी है। 

इंस्पेक्टर समेत सात पुलिस कर्मियों पर गिरी गाज 
एसएसपी की कुछ घंटों बाद ही लापरवाह पुलिस कर्मियों पर गाज गिर गई थी। उन्होंने इंस्पेक्टर इज्जतनगर जयशंकर, सब इंस्पेक्टर (दरोगा) राजीव प्रकाश, आरक्षी (सिपाही) सन्नी कुमार, विनोद कुमार, राजकुमार, हेड कांस्टेबल योगेश, सिपाही अजय तोमर को सस्पेंड (निलंबित) कर विभागीय कार्रवाई शुरू करा दी है। घटनास्थल पर मौजूद पुलिस कर्मियों की तरफ से एफआईआर दर्ज की गई है। इसके साथ ही दोनों तरफ से मुकदमा हुआ है। आरोपियों की गिरफ्तारी को टीम लगा दी गई हैं। जल्द ही हिरासत में लेकर पूछताछ की जाएगी। एसएसपी ने आरोपियों के खिलाफ एनएसए और गुंडा एक्ट की कार्रवाई की बात कही थी।

Also Read

बंदरों ने छत पर रखा पत्थर गिराया तो युवक के माथे पर जा गिरा, सिर फटने से मनोज की हुई मौत

6 Oct 2024 02:00 AM

पीलीभीत पीलीभीत में बंदरों का आतंक : बंदरों ने छत पर रखा पत्थर गिराया तो युवक के माथे पर जा गिरा, सिर फटने से मनोज की हुई मौत

जिले के करेली थाना क्षेत्र के गांव बमरोली का रहने वाले 35 वर्षीय मनोज कुमार पुत्र रामरतन मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण करता... और पढ़ें