बरेली में ढहा दिया ‘सांवरिया’ : राणा का होटल गिराने के बाद उपाध्याय के रिसार्ट पर चला बुलडोजर, अभी और चलेगा सख्ती का हंटर 

राणा का होटल गिराने के बाद उपाध्याय के रिसार्ट पर चला बुलडोजर, अभी और चलेगा सख्ती का हंटर 
UPT | रिसार्ट पर चला बुलडोजर

Jun 29, 2024 00:54

बरेली में बेशकीमती प्लाट पर कब्जे को लेकर खुलेआम हुई फायरिंग के मामले में अब प्रशासन का हंटर चल रहा है। मुख्य आरोपी राजीव राणा के होटल को ढहाये जाने के ठीक 24 घंटे के बाद...

Jun 29, 2024 00:54

Bareilly News : उत्तर प्रदेश के बरेली में बेशकीमती प्लाट पर कब्जे को लेकर खुलेआम हुई फायरिंग के मामले में अब प्रशासन का हंटर चल रहा है। मुख्य आरोपी राजीव राणा के होटल को ढहाये जाने के ठीक 24 घंटे के बाद दूसरे आरोपी आदित्य उपाध्याय के रिसार्ट पर शुक्रवार को बुलडोजर चल गया। इस बीच इस मामले में कुछ और लोगों की गिरफ्तारी की भी खबरें सामने आयी हैं। विदित रहे कि 22 जून को पीलीभीत बाईपास पर हुई अंधाधुंध फायरिंग के मामले में मौके से ही आदित्य उपाध्याय और उनके बेटे अविरल को गिरफ्तार कर लिया था।
 
5500 वर्ग मीटर में बना है रिसार्ट और तीन मंजिला होटल 
मार्बल कारोबारी आदित्य उपाध्याय का बरेली शहर से 20 किलोमीटर दूर डोहरा रोड पर रिसॉर्ट है। यह करीब 5500 वर्ग मीटर में बना है। इसमें सड़क की तरफ तीन मंजिला आलीशान होटल भी है। बरेली विकास प्राधिकरण का कहना है कि रिसॉर्ट और होटल सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर बनाया गया है। इसका नाम सांवरिया बताया जाता है।

जहां हुई शराब पार्टी, वो होटल भी सील 
फायरिंग और आगजनी के मामले में बीडीए ने आरोपी मोहम्मद चांद के वैली होटल को भी सील कर दिया है। इसी होटल में 21 जून की रात बिल्डर राजीव राणा के गुर्गों ने शराब पार्टी की थी और अगले दिन 22 जून को सुबह प्लॉट पर कब्जे को लेकर बवाल हो गया। राजीव राणा के दूसरे होटल स्टार सिटी पर भी बरेली विकास प्राधिकरण ने आज सील लगा दी है। फिलहाल यह माना जा रहा है कि अभी पुलिस और प्रशासन के हंटर के जद में कई और नाम और चेहरे भी सामने आएंगे।

वीसी बोले, चार बिल्डिंग सामने आईं 
बरेली विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष मणिकनंदन ए ने बताया कि बिल्डर राजीव राणा की चार बिल्डिंग अभी तक सामने आई हैं। इनमें से दो पर नोटिस जारी हुए हैं। संजय नगर में एक होटल को ढहाया जा चुका है। बीडीए के सचिव योगेन्द्र कुमार के अनुसार जांच चल रही है। कई मामलों की शिकायतें सामने आई हैं। इसमें सीलिंग की जमीन की खरीद-फरोख्त के मामलों में राजीव राणा के खिलाफ कई साक्ष्य भी दिए गए हैं। आदित्य उपाध्याय के कारोबार की भी जांच शुरू कर दी गई है। ऐसे में यह पाया गया है कि होटल और मार्केट अवैध है। जिस पर बुलडोजर चलाए जा रहे हैं। 22 जून की सुबह हुआ था बवाल 

22 जून को हुआ था बबाल
बरेली में प्लॉट के विवाद में 22 जून की सुबह बवाल हुआ था। बरेली विकास प्राधिकरण ने मंगलवार को आरोपी प्रॉपर्टी डीलर राजीव राणा के दो होटल, एक दुकान और मकान को सील कर दिया। दूसरे गुट के मार्बल्स व्यापारी आदित्य उपाध्याय को जेल भेजा जा चुका है। अभी दोनों पक्षों के 18 लोग गिरफ्तार किया गया है।

Also Read

बंदरों ने छत पर रखा पत्थर गिराया तो युवक के माथे पर जा गिरा, सिर फटने से मनोज की हुई मौत

6 Oct 2024 02:00 AM

पीलीभीत पीलीभीत में बंदरों का आतंक : बंदरों ने छत पर रखा पत्थर गिराया तो युवक के माथे पर जा गिरा, सिर फटने से मनोज की हुई मौत

जिले के करेली थाना क्षेत्र के गांव बमरोली का रहने वाले 35 वर्षीय मनोज कुमार पुत्र रामरतन मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण करता... और पढ़ें