बिरयानी पर बवाल : लेग पीस के लिए आपस में भिड़े लोग, देखते ही देखते चलने लगे लात घूसे और कुर्सियां

लेग पीस के लिए आपस में भिड़े लोग, देखते ही देखते चलने लगे लात घूसे और कुर्सियां
UPT | Symbolic Image

Jun 25, 2024 16:54

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जो उत्तर प्रदेश के बरेली का बताया जा रहा है। जहां पर एक शादी समारोह में बिरयानी में लेग पीस नहीं मिलने को लेकर बारातियों में आपत्ति...

Jun 25, 2024 16:54

Bareilly News : इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जो उत्तर प्रदेश के बरेली का बताया जा रहा है। जहां पर एक शादी समारोह में बिरयानी में लेग पीस नहीं मिलने को लेकर बारातियों में आपत्ति जाताई। जिस पर लड़की पक्ष के लोगों ने लड़के पक्ष के लोगों से कुछ अपशब्द कह दिया। देखते ही देखते यह कहासुनी इतनी बढ़ गई की दोनों गुटों के बीच जमकर लात घुसे और कुर्सियां चलने लगी। यह सब देखकर इस लड़ाई में दूल्हा भी कूद गया और उसने इस शादी से इनकार कर दिया।


लड़के ने थादी से किया इंकार
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो बरेली जनपद के नवाबगंज के सरताज मैरिज हाल का बताया जा रहा है। जहां पर शादी के दौरान बिरयानी में लेग पीस नहीं मिलने पर लड़की पक्ष और लड़के पक्ष के बीच जमकर मारपीट हुई। इसके बाद दूल्हे ने शादी से इंकार कर दिया। जिसके बाद बारात में एकदम से सन्नाटा पसर गया। फिर लड़की पक्ष के लोगों ने लड़के पक्ष को मनाना शुरू कर दिया। जिसके बाद लड़का शादी करने के लिए राजी हो गया। दोनों की शादी हुई और दूल्हा, दुल्हन को विदा कराकर अपने घर ले गया।
 
आधे घंटे तक चला हंगामा
लोगों के अनुसार तकरीबन आधे घंटे तक यह हंगामा चलता रहा। इस बीच पुलिस का नाम सुनते ही दोनों पक्षों में सुलह हो गई। इस मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि अभी तक किसी भी पक्ष ने शिकायत नहीं की।

Also Read

बंदरों ने छत पर रखा पत्थर गिराया तो युवक के माथे पर जा गिरा, सिर फटने से मनोज की हुई मौत

6 Oct 2024 02:00 AM

पीलीभीत पीलीभीत में बंदरों का आतंक : बंदरों ने छत पर रखा पत्थर गिराया तो युवक के माथे पर जा गिरा, सिर फटने से मनोज की हुई मौत

जिले के करेली थाना क्षेत्र के गांव बमरोली का रहने वाले 35 वर्षीय मनोज कुमार पुत्र रामरतन मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण करता... और पढ़ें