अफवाहें खत्म : सीएम योगी आदित्यनाथ ने खत्म किया ‘कन्फ्यूजन’, सांसद संतोष गंगवार ने दिया आशीर्वाद, बोले, छत्रपाल को जिताएं

सीएम योगी आदित्यनाथ ने खत्म किया ‘कन्फ्यूजन’, सांसद संतोष गंगवार ने दिया आशीर्वाद, बोले, छत्रपाल को जिताएं
UPT | सीएम की जनसभा

Apr 02, 2024 20:16

भाजपा ने आठ बार के सांसद संतोष कुमार गंगवार का टिकट काटकर बहेड़ी के पूर्व विधायक छत्रपाल गंगवार को टिकट दिया था। पार्टी में अंदरखाने कभी खुलेआम, तो कभी दबी आवाज से विरोध की आवाजें उठ रही…

Apr 02, 2024 20:16

Bareilly news : भाजपा ने आठ बार के सांसद संतोष कुमार गंगवार का टिकट काटकर बहेड़ी के पूर्व विधायक छत्रपाल गंगवार को टिकट दिया था। पार्टी में अंदरखाने कभी खुलेआम, तो कभी दबी आवाज से विरोध की आवाजें उठ रही थीं। जिसके चलते हर कोई  टिकट बदलने की उम्मीद जता रहा था। मगर, आज (मंगलवार) को सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस तरह की सभी अफवाहों को खारिज कर दिया। बोले, पार्टी की अपनी व्यवस्था होती है। यहां संतोष गंगवार मौजूद हैं, उन्होंने प्रत्याशियों को अपना आशीर्वाद दिया है। मैं उनका अभिनंदन करता हूं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बरेली में थे। उन्होंने बरेली इंटर कालेज के मैदान पर प्रबुद्ध सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आपने लंबे समय तक संतोष गंगवार का नेतृत्व देखा। बरेली, प्रदेश और देश में उनका नेतृत्व यशस्वी रहा। उनका आशीर्वाद मिला है। आगे भी मिलेगा। इसमें कोई संदेह नहीं। पार्टी की एक व्यवस्था है। उन्होंने अपना आशीर्वाद अभी भाजपा को दिया है, छत्रपाल गंगवार को दिया है, धर्मेन्द्र कश्यप को दिया है। उनका आशीर्वाद अन्य प्रत्याशियों को भी प्राप्त हो रहा है। 
एक प्रत्याशी के लिए बहुत कठिन होता है, चुनाव के दौरान घर-घर और  गांव-गांव जाकर अपनी बात कह पाना मुश्किल है l

बरेली, और आंवला में जिताएं भाजपा को
सीएम योगी आदित्यनाथ बोले, बरेली लोकसभा में मोदी जी के प्रतिनिधि के रुप में छ्त्रपाल गंगवार और आंवला में धर्मेन्द्र कश्यप हैं। इन दोनों को कमल निशान के लिए मतदान करें। मैं यहां यह कहने आया हूं कि संतोष गंगवार के नेतृत्व में भाजपा के प्रत्याशियों को कमल चुनाव चिन्ह पर आप सभी का आशीर्वाद मिलना चाहिए।

Also Read

मनचले का वीडियो हुआ वायरल, रास्ता रोककर लगातार कर रहा था परेशान

7 Sep 2024 07:44 PM

बरेली छेड़छाड़ से परेशान छात्राओं ने दिखाई हिम्मत : मनचले का वीडियो हुआ वायरल, रास्ता रोककर लगातार कर रहा था परेशान

बरेली में मनचले से छात्राएं काफी दिनों से परेशान थीं। वह रास्ते में बाइक रोक कर छात्राओं से छेड़छाड़ करता था। शनिवार को भी मनचले ने छात्राओं से रास्ते में छेड़छाड़ की। मगर, परेशान छात्राओं ने मनचले को मारने के लिए पत्थर उठा लिया। यह देख मनचला फरार हो गया। मगर, उसकी यह हरकत सी... और पढ़ें