बेटे का शव फांसी के फंदे पर लटका देख परिवार में कोहराम मच गया। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर कमरे की जांच पड़ताल की...
वैवाहिक कलह से तंग आकर दे दी जान : पत्नी से परेशान होकर पहले डायल 112 को दी सूचना, फिर कर ली खुदखुशी
Sep 18, 2024 02:22
Sep 18, 2024 02:22
- बरेली में रिटायर्ड रेल कर्मी के बेटे ने की आत्महत्या
- पत्नी से परेशान होकर लगाई फांसी
- फांसी लगाने से पहले डायल 112 पर दी थी जानकारी
डायल 112 पर कही पत्नी से तंग आने की बात
दरअसल, बरेली-नैनीताल रोड पर इज्जतनगर थाना क्षेत्र के आलोक नगर चौराहे के पास से लगभग 500 मीटर दूर स्थित एक मकान की दूसरी मंजिल पर राजीव श्रीवास्तव (42) ने फांसी लगाकर जान दे दी। बताया जा रहा है कि राजीव ने पहले डायल 112 पर फोन कर अपनी पत्नी से तंग आकर जान देने की बात कही थी। इसके बाद उन्होंने सीढ़ी के जरिए लोहे की ग्रिल पर गोल्डन रंग के दुपट्टे का फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। इससे घटना से कॉलोनी में भी हड़कंप मच गया है।
पत्नी बच्चों के साथ अलग रहती है
वहीं, मृतक के परिजनों ने पुलिस को बताया कि वह अपनी पत्नी के व्यवहार को लेकर काफी समय से परेशान थे। उन्होंने फोन पर भी यही बात कही थी। जानकारी के अनुसार, राजीव की पत्नी महिमा अपने बच्चे के साथ अलग रहती थी। स्थानीय लोगों का कहना है कि उनमें आपस में बनती नहीं थी। राजीव उससे काफी परेशान थे।
दो घंटे तक गलत लोकेशन पर तलाश करती रही पुलिस
बताया गया कि डायल 112 और वैरियर वन चौकी के सिपाही करीब दो घंटे तक गलत लोकेशन पर राजीव की तलाश करते रहे, जब आलोक नगर तालाब के पास डायल 112 की गाड़ी खड़ी देखी गई, तब स्थानीय निवासी भगवत सरन कश्यप और पुलिसकर्मी अनुराग तिवारी और शोभित यादव के साथ मिलकर सही लोकेशन पर पहुंचे। जहां, राजीव के परिजनों से पूछताछ की गई। इसके बाद मकान की छानबीन की गई। मगर, दूसरी मंजिल पर छत की ओर जाने वाला दरवाजा अंदर से बंद था। जिसे तोड़ने के बाद राजीव का शव दुपट्टे के सहारे लटका हुआ मिला।
ये भी पढ़ें- सौतेली मां से तंग आकर युवती ने उठाया कदम : दो मंजिला मकान से लगा दी छलांग, अस्पताल में भर्ती
Also Read
19 Sep 2024 07:10 PM
बरेली में घर से कुत्ता घुमाने निकली महिला के गले से बाइक सवार लुटेरों ने सोने की चेन छीन ली। इसके बाद पुलिस लुटेरों की तलाश में जुट गई। शहर के कैंट थाना क्षेत्र के वृंदावन कॉलोनी में यह घटना हुई। और पढ़ें