बरेली में शोले फिल्म का वीरू बना किसान : भूमाफियाओं के उत्पीड़न से परेशान होकर पानी की टंकी पर चढ़ा, जानें फिर क्या हुआ...

भूमाफियाओं के उत्पीड़न से परेशान होकर पानी की टंकी पर चढ़ा, जानें फिर क्या हुआ...
UPT | पानी की टंकी पर चढ़ा किसान

Jun 24, 2024 19:18

बरेली की मीरगंज तहसील में एक किसान शोले फिल्म का वीरू बन गया। वह तहसील परिसर में स्थित पानी की टंकी पर चढ़ गया। अफसरों ने नीचे उतारने का काफी प्रयास किया। मगर, वह समस्या समाधान की मांग करने लगा।

Jun 24, 2024 19:18

Bareilly News (Sajid Raza Khan) : उत्तर प्रदेश के बरेली की मीरगंज तहसील में एक किसान शोले फिल्म का वीरू बन गया। वह तहसील परिसर में स्थित पानी की टंकी पर चढ़ गया। अफसरों ने नीचे उतारने का काफी प्रयास किया। लेकिन, वह समस्या समाधान की मांग करने लगा।

क्या है पूरा मामला
बताया जाता है कि उसकी जमीन पर भूमाफिया ने कब्जा कर लिया है। यूपी सरकार गुंडे, माफिया और दबंगों पर लगातार कार्रवाई का दावा कर रही है। मगर, इसके बाद भी बरेली में दबंग भू-माफियाओं का हौसला बुलंद है। शहर में शनिवार को एक बेशकीमती प्लॉट पर कब्जे को लेकर रोड पर जमकर फायरिंग हुई। इसके साथ ही दो जेसीबी जला दी गई थी। इस दिनदहाड़े की घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर देश भर में वायरल हो रहा है। सोमवार को मीरगंज तहसील क्षेत्र के फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र के मनकरी गांव निवासी हिमांशु शंखधार पानी की टंकी पर चढ़ गया। पीड़ित का आरोप है कि उसकी जमीन पर भूमाफिया ने कब्जा कर रखा है। कई बार शिकायत करने के बावजूद उसकी जमीन कब्जामुक्त नहीं कराई गई। इससे आहत होकर उसने ऐसा कदम उठाया है। 

300 बीघा जमीन का मामला
किसान के पानी की टंकी पर चढ़ने के बाद अधिकारियों की नींद खुल गई है। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। हालांकि, पीड़ित का आरोप है कि भूमाफियाओं पर अफसरों का संरक्षण है। जिसके चलते किसानों की 300 बीघा जमीन पर दबंग भू-माफियाओं ने कब्जा कर लिया है। 

जमीन की पैमाईश को गठित की टीम
किसान का कहना है कि चार साल से शिकायत कर रहे हैं। इसके बाद भी कहीं कोई सुनवाई नहीं हुई। काफी परेशान होकर पानी की टंकी पर चढ़ा हूं। किसान के टंकी पर चढ़ने के बाद तहसील प्रशासन ने तुरंत लेखपालों की एक टीम गठित कर पैमाइश करने के निर्देश दिए हैं।

खुदकुशी करने की दी धमकी 
किसान ने टंकी पर चढ़ने के बाद खुदकुशी की धमकी दी। इससे वहां अफरा तफरी मच गई। कुछ ही देर में पुलिस-प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद किसी तरह समझा बुझाकर पीड़ित किसान को डेढ़ घंटे बाद नीचे उतारा गया। मीरगंज थाना पुलिस, तहसीलदार विशाल कुमार शर्मा, नायब तहसीलदार नम्रता मिश्रा ने मौके पर पहुंचकर किसान को जल्द ही न्याय का भरोसा दिलाया। हिमांशु कार्रवाई का आश्वासन मिलने पर घर चला गया।

Also Read

बंदरों ने छत पर रखा पत्थर गिराया तो युवक के माथे पर जा गिरा, सिर फटने से मनोज की हुई मौत

6 Oct 2024 02:00 AM

पीलीभीत पीलीभीत में बंदरों का आतंक : बंदरों ने छत पर रखा पत्थर गिराया तो युवक के माथे पर जा गिरा, सिर फटने से मनोज की हुई मौत

जिले के करेली थाना क्षेत्र के गांव बमरोली का रहने वाले 35 वर्षीय मनोज कुमार पुत्र रामरतन मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण करता... और पढ़ें