यूपी के बरेली नगर निगम में टैक्स वसूली में लापरवाही और कम वसूली के चलते नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने कड़ा रुख अपनाया है। टैक्स वसूली की धीमी गति से खफा नगर आयुक्त ने चार टैक्स (कर) कर्मचारियों का वेतन रोकने के...
Bareilly News : निगम में टैक्स की कम वसूली से नगर आयुक्त खफा, चार कर्मियों का वेतन रोका...
![निगम में टैक्स की कम वसूली से नगर आयुक्त खफा, चार कर्मियों का वेतन रोका...](https://image.uttarpradeshtimes.com/add-a-heading-2025-01-11t101412889-42353.jpg)
Jan 11, 2025 10:17
Jan 11, 2025 10:17
निर्देश दिए। वहीं अफसरों को कम टैक्स वसूली पर फटकार लगाई। उन्होंने चेतावनी दी कि वसूली में कोताही बरतने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही शत प्रतिशत वसूली के निर्देश दिए हैं। नगर आयुक्त की कार्रवाई के बाद नगर निगम के टैक्स विभाग में हड़कंप मच गया है। बताया जाता है कि जल्द ही कुछ और भी कर्मचारियों पर गाज गिरने की उम्मीद है।
लापरवाह कर्मचारियों को हिदायत
नगर आयुक्त ने टैक्स वसूली के आंकड़ों की समीक्षा के दौरान पाया कि कुछ क्षेत्रों में वसूली बेहद कम है। यहां निगम के जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों की वसूली में लापरवाही की बात सामने आई है। इस पर चार कर्मचारियों का वेतन रोकने का आदेश दिया। अधिकारियों को टैक्स की शत प्रतिशत वसूली के निर्देश दिए। नगर आयुक्त ने कहा कि शासन के निर्देश का पालन सभी को करना है। किसी भी कार्य में अनदेखी और लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
जानें किसका रोका गया वेतन
नगर आयुक्त ने जोन एक के कर समाहर्ता प्रमोद कुमार भारती, सलमान बेग और जोन चार के कपिल कुमार, अनुज कुमार का वेतन रोकने के निर्देश दिए। जोनल प्रभारियों को टैक्स रिकवरी समय पर न किए जाने और लक्ष्य की पूर्ति न करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि तय समयसीमा के भीतर वसूली का लक्ष्य पूरा करें। वसूली में लापरवाही करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ वेतन रोकने के अलावा विभागीय कार्रवाई भी करने की चेतवानी दी। नगर निगम ने टैक्स वसूली बढ़ाने को विशेष अभियान चलाने की योजना भी बनाई जा है। इसमें बकायेदारों को नोटिस भेजने के साथ ही सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा समय पर टैक्स भरने वालों को प्रोत्साहन देने की भी योजना पर विचार किया जा रहा है।
Also Read
![इज्जतनगर रेल मंडल की 6 फरवरी तक रद्द, जानें सबकुछ इज्जतनगर रेल मंडल की 6 फरवरी तक रद्द, जानें सबकुछ](https://image.uttarpradeshtimes.com/1-3-97537.jpg)
22 Jan 2025 10:39 AM
पूर्वोत्तर रेलवे (एनईआर) के इज्जतनगर रेल मंडल ने 23 जनवरी यानी कल से 16 ट्रेन 6 फरवरी तक रद्द (कैंसिल) करने का फैसला लिया है। जिसके चलते 14 दिन यात्रियों का सफर काफी मुश्किल होगा... और पढ़ें