CHITRAKOOT NEWS : विवादित ARTO विवेक शुक्ला की लात घूंसों से फिर हुई पिटाई, जानें क्या है मामला

विवादित ARTO विवेक शुक्ला की लात घूंसों से फिर हुई पिटाई, जानें क्या है मामला
फ़ाइल फोटो | एआरटीओ विवेक शुक्ला की फाइल फोटो

Mar 18, 2024 13:08

चित्रकूट ARTO विवेक शुक्ला को ओवरलोड गाड़ी पकड़ना भारी पड़ गया। कार सवार दबंगों ने ARTO पर रविवार की रात्रि लगभग 12:00 बजे जान लेवा हमला कर …

Mar 18, 2024 13:08

Chitrakoot news :चित्रकूट ARTO विवेक शुक्ला को ओवरलोड गाड़ी पकड़ना भारी पड़ गया। कार सवार दबंगों ने ARTO पर रविवार की रात्रि लगभग 12:00 बजे जान लेवा हमला कर दिया। बता दें कि एआरटीओ ने राजापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ओवरलोड ट्रक पड़कर कार्रवाई करने लगे। तभी चार पहिया पर सवार दबंग ओवरलोड ट्रक छुड़वाने को लेकर ARTO विवेक शुक्ला की लात घूंसों से जमकर पिटाई कर दी। पिटाई के बाद दबंग ट्रक मालिक मौके से हुए फरार हो गए। पीड़ित ARTO ने राजापुर थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। एआरटीओ के साथ यह चित्रकूट जिले में कोई पहली मारपीट नहीं है। चार माह पहले ट्रक पकड़ने को लेकर आरटीओ विवेक शुक्ला के साथ ट्रक मालिकों ने मारपीट की थी। उसमें ट्रक मालिकों ने आरोप लगाया था कि एंट्री के पैसे मांगने पर विवाद हुआ है, तभी बात बढ़ते ही मारपीट की नौबत आ गई थी। थाना प्रभारी राजापुर मनोज कुमार ने बताया कि एआरटीओ की तहरीर फिर दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश पुलिस कर रही है। जल्द पकड़कर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Also Read

किसानों का दलहनी फसलों से हो रहा मोहभंग, जानिए क्या है कारण… 

26 Sep 2024 06:10 PM

हमीरपुर Hamirpur News :  किसानों का दलहनी फसलों से हो रहा मोहभंग, जानिए क्या है कारण… 

बुंदेलखंड क्षेत्र जो दाल का कटोरा कहा जाता था, यानी पूरे प्रदेश में अकेला दाल की आपूर्ति करने वाला बुंदेलखंड के किसानों का दलहनी फसलों से पूरी तरह मोहभंग होकर पूरा ध्यान... और पढ़ें