Gonda News : सभी नगर पालिका परिषद और नगर पंचायतों में चलेगा विशेष स्वच्छता अभियान

सभी नगर पालिका परिषद और नगर पंचायतों में चलेगा विशेष स्वच्छता अभियान
UPT | बैठक करतीं जिलाधिकारी

Sep 03, 2024 03:00

डीएम नेहा शर्मा ने बताया कि जलभराव की समस्या और संचारी रोगों जैसे डेंगू, मलेरिया आदि पर नियंत्रण पाने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जून-जुलाई में भी निकायों में नाला-नालियों की सफाई कराई गई थी, लेकिन...

Sep 03, 2024 03:00

Gonda News : जिला प्रशासन ने जनपद के नगरीय क्षेत्रों में जलभराव और संचारी रोगों से बचाव के लिए बड़ा कदम उठाया है। जिलाधिकारी (डीएम) नेहा शर्मा के निर्देशानुसार, जनपद के सभी नगर पालिका परिषद और नगर पंचायतों में 3 सितंबर से 10 सितंबर तक विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान में नाला-नालियों की सफाई और जल निकासी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। जिला प्रशासन का यह विशेष स्वच्छता अभियान न केवल शहरों की स्वच्छता और जल निकासी को दुरुस्त करेगा, बल्कि नागरिकों को एक सुरक्षित और स्वस्थ वातावरण भी प्रदान करेगा। डीएम नेहा शर्मा की इस पहल से गोंडा के नागरिकों को जलभराव और संचारी रोगों से राहत मिलने की उम्मीद है।

जलभराव और संचारी रोगों से निपटने के लिए पहल
डीएम नेहा शर्मा ने बताया कि जलभराव की समस्या और संचारी रोगों जैसे डेंगू, मलेरिया आदि पर नियंत्रण पाने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जून-जुलाई में भी निकायों में नाला-नालियों की सफाई कराई गई थी, लेकिन कई स्थानों पर अब भी जलजमाव और गंदगी की समस्या बनी हुई है। थोड़ी सी बारिश में ही नालों का पानी सड़कों पर जमा हो जाता है, जिससे नागरिकों को काफी परेशानी होती है।

सफाई अभियान के निर्देश
डीएम ने सभी अधिशासी अधिकारियों को निर्देशित किया है कि इस विशेष स्वच्छता अभियान के दौरान नालों और नालियों की पूरी तरह से सफाई की जाए। अभियान की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए स्थानीय सभासदों का सहयोग भी लिया जाए, ताकि पारदर्शिता और गुणवत्तापरक सफाई कार्य सुनिश्चित हो सके। इसके अलावा, सफाई के दौरान निकाले गए सिल्ट और कूड़े को समयबद्ध रूप से लैंडफिल साइट पर पहुंचाने के भी निर्देश दिए गए हैं। डीएम ने बताया कि स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 में सीवर लाइन और नालों की सफाई एक महत्वपूर्ण घटक है। इसलिए, इस अभियान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी, जो भी निकाय या अधिकारी इस कार्य में लापरवाही बरतते पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

अभियान का पर्यवेक्षण
स्वच्छता अभियान के सुचारु संचालन और सतत पर्यवेक्षण के लिए उच्च अधिकारियों को नामित किया गया है। उपजिलाधिकारी (न्यायिक) तरबगंज, सुशील कुमार को नगर पालिका परिषद नवाबगंज, नगर पंचायत बेलसर और तरबगंज का प्रभारी बनाया गया है। अपर उपजिलाधिकारी (प्रथम) गोंडा, राजीव मोहन सक्सेना को नगर पालिका परिषद गोंडा, नगर पंचायत खरगूपुर, मनकापुर और धानेपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं उपजिलाधिकारी (न्यायिक) करनैलगंज नेहा मिश्रा को नगर पालिका परिषद करनैलगंज, नगर पंचायत परसपुर और कटरा का पर्यवेक्षण करने का दायित्व सौंपा गया है।

जनता से अपील
डीएम ने कहा कि सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशों का कड़ाई से पालन करना होगा और इस अभियान को सफल बनाने के लिए जनभागीदारी भी सुनिश्चित की जाएगी। इस अभियान के जरिए स्वच्छ और स्वस्थ गोंडा का लक्ष्य रखा गया है। जिसमें सभी नगर निकायों को सक्रिय भूमिका निभानी होगी। जिलाधिकारी ने जनता से अपील की है कि वे इस स्वच्छता अभियान में अपना सहयोग दें और अपने आसपास सफाई बनाए रखें। उन्होंने कहा कि स्थानीय निवासियों का भी दायित्व है कि वे नालों और नालियों में कचरा न फेंकें और शहर को स्वच्छ बनाने में अपना योगदान दें।

Also Read

राहुल गांधी का पुतला फूंककर सिख समाज ने किया प्रदर्शन, मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए बड़ी घटना की दी चेतावनी

18 Sep 2024 06:52 PM

गोंडा Gonda News : राहुल गांधी का पुतला फूंककर सिख समाज ने किया प्रदर्शन, मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए बड़ी घटना की दी चेतावनी

प्रदर्शन कर रहे भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के नगर अध्यक्ष सरदार भूपेंद्र सिंह ने राहुल गांधी के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि राहुल गांधी का बयान पूरे देश के सिख... और पढ़ें