Gonda News : पीडब्ल्यूडी में 147 बेलदारों की नियुक्ति में हुए फर्जीवाड़े की जांच शुरू, जानिए कैसे हुआ पूरे मामले का खुलासा

पीडब्ल्यूडी में 147 बेलदारों की नियुक्ति में हुए फर्जीवाड़े की जांच शुरू, जानिए कैसे हुआ पूरे मामले का खुलासा
UPT | लोक निर्माण विभाग कार्यालय।

Feb 26, 2024 00:33

सदर तहसील क्षेत्र के पूरे उदई गांव के रहने वाले पंकज कुमार तिवारी ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर पीडब्ल्यूडी में हुई फर्जी नियुक्ति की जांच व कार्रवाई की मांग की थी। पत्र में गोंडा में पीडब्ल्यूडी की ओर से 147 बेलदार पदों पर नियुक्ति में फर्जीवाड़ा किए जाने का आरोप लगाया गया था।

Feb 26, 2024 00:33

Short Highlights
  • मुख्यमंत्री कार्यालय के उप सचिव ने प्रमुख अभियंता को जांच कर रिपोर्ट देने के दिए निर्देश
  • जाली अभिलेखों के आधार पर नाबालिगों की भी की गई थी नियुक्ति
Gonda News (मनोज कुमार) : लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) में 147 बेलदारों की नियुक्ति में हुए फर्जीवाड़े की जांच शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री कार्यालय के उप सचिव ने प्रमुख अभियंता को पूरे मामले में जांच करके रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। 

क्या है पूरा मामला
सदर तहसील क्षेत्र के पूरे उदई गांव के रहने वाले पंकज कुमार तिवारी ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर पीडब्ल्यूडी में हुई फर्जी नियुक्ति की जांच व कार्रवाई की मांग की थी। पत्र में गोंडा में पीडब्ल्यूडी की ओर से 147 बेलदार पदों पर नियुक्ति में फर्जीवाड़ा किए जाने का आरोप लगाया गया था। साथ ही शासनादेशों के नियमों की अनदेखी करते हुए तत्कालीन अधिकारियों द्वारा अपने चहेतों को नौकरी देने का आरोप भी लगाया गया था। जाली अभिलेखों के आधार पर नाबालिगों की भर्ती की गई है ये भी गंभीर आरोप लगाए गए थे। 

पंकज तिवारी ने एक नियुक्ति का भी हवाला देते हुए आरोप लगाया था कि नियुक्ति कर्मचारी ने जिस विद्यालय से पढ़ाई करने व जन्मतिथि का प्रमाण पत्र लगाया हुआ था वह फर्जी है। कर्मचारियों ने अपनी जाति भी छुपाई। सामान्य जाति के व्यक्ति को आरक्षण का लाभ देते हुए नियुक्ति दी गई। पीड़ित पंकज तिवारी ने जन सूचना अधिकार अधिनियम के तहत 147 बेलदार पदों पर हुई नियुक्ति को लेकर जो अभिलेख मांगे गए थे और जन सूचना अधिकार अधिनियम के तहत उनको जो अभिलेख उपलब्ध कराए गए उसमें भी फर्जीवाड़े वाले की पुष्टि हुई है। इसके बावजूद लोक निर्माण विभाग के जिम्मेदार अधिकारी फर्जीवाड़ा करने वाले कर्मचारियों और अधिकारियों पर कार्रवाई करने से बच रहे हैं। 

पंकज की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री कार्यालय के उप सचिव अरविंद मोहन ने गोंडा प्रमुख अभियंता को जांच करके पूरे मामले में रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं। रिपोर्ट मिलने के बाद फर्जीवाड़ा करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

क्या कहा अधिशासी अभियंता ने
वहीं पूरे मामले को लेकर के गोंडा लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता एक प्रमोद त्रिपाठी ने बताया कि पंकज तिवारी नाम के व्यक्ति द्वारा मुख्यमंत्री को पत्र भेज करके फर्जी नियुक्ति का आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग की गई है। मुख्यमंत्री कार्यालय के उप सचिव अरविंद मोहन ने प्रमुख अभियंता गोंडा को पूरे मामले की जांच की जिम्मेदारी दी है। पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है। शासन के आदेशों का पालन करते हुए पूरे मामले की रिपोर्ट शासन को उपलब्ध कराई जाएगी।
 

Also Read

राहुल गांधी का पुतला फूंककर सिख समाज ने किया प्रदर्शन, मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए बड़ी घटना की दी चेतावनी

18 Sep 2024 06:52 PM

गोंडा Gonda News : राहुल गांधी का पुतला फूंककर सिख समाज ने किया प्रदर्शन, मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए बड़ी घटना की दी चेतावनी

प्रदर्शन कर रहे भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के नगर अध्यक्ष सरदार भूपेंद्र सिंह ने राहुल गांधी के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि राहुल गांधी का बयान पूरे देश के सिख... और पढ़ें