महाराजगंज में भतीजे की दरिंदगी : परिवारिक विवाद में चाचा को चाकू से जख्मी किया, बचाने गए लोग भी घायल

परिवारिक विवाद में चाचा को चाकू से जख्मी किया, बचाने गए लोग भी घायल
UPT | सिंदुरिया थाना

Oct 14, 2024 12:17

सिंदुरिया थाना क्षेत्र के लेदवा गांव में एक भतीजे ने अपने चाचा जगरनाथ यादव पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में जगरनाथ यादव के सिर पर गंभीर चोट आई है। उसे बचाने गए गांव के तीन अन्य लोगों को भी गंभीर चोटें आई हैं।

Oct 14, 2024 12:17

Maharajganj News : उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक परिवारिक विवाद ने हिंसक मोड़ ले लिया है। सिंदुरिया थाना क्षेत्र के लेदवा गांव में एक भतीजे ने अपने चाचा पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। घटना उस समय हुई जब पीड़ित जगरनाथ यादव अपने घर के दरवाजे पर बैठे थे। अचानक, उनका भतीजा भोलू चाकू लेकर वहां पहुंचा और अपने चाचा पर हमला कर दिया। भोलू ने कई बार चाकू से वार किया, जिससे जगरनाथ यादव गंभीर रूप से घायल हो गए।

अन्य लोगों पर भी हमला
जब गांव के अन्य लोगों ने जगरनाथ यादव को बचाने की कोशिश की, तो उन्हें भी चोटें आईं। राजू, संध्या और आयुष नाम के तीन व्यक्तियों को भी इस घटना में हल्की चोटें आई हैं। गंभीर रूप से घायल जगरनाथ यादव को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, उनकी स्थिति को देखते हुए उन्हें बाद में बीआरडी मेडिकल कॉलेज, गोरखपुर रेफर कर दिया गया।  


पीड़ित के पिता ने दर्ज कराई  शिकायत 
पीड़ित के पिता छोटेलाल यादव ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। सिंदुरिया थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार वर्मा ने पुष्टि की है कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

Also Read

जाकर देखा तो यह था मामला, पुलिस ने समझाकर भेजा वापस

14 Oct 2024 07:15 PM

गोरखपुर कर्ज माफी की आस में गोरखनाथ मंदिर पहुंचीं महिलाएं : जाकर देखा तो यह था मामला, पुलिस ने समझाकर भेजा वापस

कर्ज माफी की अफवाह के चलते सोमवार को कैंपियरगंज और महराजगंज के निचलौल और फरेंदा क्षेत्र से बड़ी संख्या में स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाएं गोरखनाथ मंदिर पहुंच गईं... और पढ़ें