Pre-Monsoon Rain : झांसी में प्री-मानसून बारिश ने दी राहत, कुछ इलाकों में भारी बारिश, कुछ जगहों पर सिर्फ बूंदाबांदी

झांसी में प्री-मानसून बारिश ने दी राहत, कुछ इलाकों में भारी बारिश, कुछ जगहों पर सिर्फ बूंदाबांदी
सोशल मीडिया | उमस से बढ़ी बेचैनी, आज बादल छाए रहने के आसार

Jun 18, 2024 08:12

सोमवार दोपहर बाद अचानक बदले मौसम ने झांसी वासियों को राहत दी। आधे घंटे तक हुई बारिश ने उमस से बेहाल लोगों को कुछ देर के लिए ठंडक का अहसास कराया। हालांकि, बारिश थमने के बाद फिर से उमस का दौर शुरू हो गया है। कुछ इलाकों में भारी बारिश हुई, जबकि कुछ जगहों पर सिर्फ बूंदाबांदी हुई। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को भी बादल छाए रहने की संभावना है, लेकिन बारिश की संभावना कम है।

Jun 18, 2024 08:12

Jhansi News : आसमान से बरस रही आग और उमस से परेशान लोगों के साथ आज प्री- मानसून की शुरुआत ने भी दगाबाजी कर दी। शहर में आधे घंटे तक काफी अच्छी बरसात हुई, जबकि सीपरी में मध्यम तो प्रेम नगर क्षेत्र में सिर्फ बूंदाबादी ही हुई। हालांकि मौसम के बदले मिजाज ने लोगों को राहत दी और उम्मीद भी बढ़ा दी है। लोग अब झमाझम बारिश का इन्तजार कर रहे हैं। सोमवार को दोपहर में मौसम ने अचानक करवट बदल ली। सुबह से खिली धूप धीरे-धीरे लू में बदल गयी। दोपहर लगभग 3 बजे आसमान में बादल छा गए और बारिश होने लगी। साथ ही 30 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने लगीं, जिससे बिजली की चाल बिगड़ गई और कई जगह पेड़ गिर गए।

नालों की सफाई की पोल भी खुल गयी
बारिश के साथ ही नगर निगम द्वारा कराए जा रहे नालों की सफाई की पोल भी खुल गयी। सड़कों पर पानी ही पानी हो गया। आईएमडी (इंडिया मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट) के अनुसार झांसी में बारिश की शुरुआत मऊरानीपुर से हुयी। इसके बाद झांसी महानगर भी भीगने लगा। लगभग आधे घंटे में डेढ़ मिलीमीटर (0.06 इंच) बारिश हुयी। साथ ही झांसी का तापमान अधिकतम 45.9 एवं न्यूनतम 33.8 डिग्री हो गया, जबकि हमीरपुर प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा, जहां तापमान 47 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। क्षेत्रीय मौसम इकाई ने मंगलवार को सुबह तेज हवाएं चलने, आसमान में बादल छाए रहने तथा बुधवार से तीन दिन तक हीट वेव चलने के आसार जताए हैं।

प्री-मानसून
यह बारिश प्री-मानसून बारिश का हिस्सा मानी जा रही है। लोगों को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में झमाझम बारिश होगी और गर्मी से पूरी तरह राहत मिलेगी।
 

Also Read

ऑनलाइन हाजिरी के विरोध में शिक्षक आज काली पट्टी बांधकर पढ़ाएंगे

8 Jul 2024 07:34 AM

झांसी Jhansi News : ऑनलाइन हाजिरी के विरोध में शिक्षक आज काली पट्टी बांधकर पढ़ाएंगे

झांसी में बेसिक शिक्षा परिषद के शिक्षक ऑनलाइन हाजिरी के नए आदेश के खिलाफ लामबंद हो गए हैं। सोमवार को काली पट्टी बांधकर वे शिक्षण कार्य करेंगे और 11 जुलाई को मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपेंगे। शिक्षकों का कहना है कि विभाग पहले अपना कामकाज ऑनलाइन करे, फिर उनकी उपस्थिति ऑनलाइन दर्ज ... और पढ़ें