झांसी-कानपुर हाईवे पर अशोक सनफ्रान सिटी के पास तेज गति से आ रही कार डिवाइडर से टकरा गई। कार इतनी जोरदार तरीके से टकराई...
झांसी में तेज रफ्तार का कहर : डिवाइडर से टकराकर फुटबॉल की तरह उड़ गई कार, पति-पत्नी की मौत
Aug 25, 2024 01:01
Aug 25, 2024 01:01
घर लौटने के दौरान हुआ हादसा
जानकारी के मुताबिक, कोतवाली के बड़ागांव गेट बाहर द्वारिका पुरी कॉलोनी के रहने वाले कारोबारी गोविंद तिवारी (43 वर्ष) परिवार के साथ रहते थे। वह तिवारी रोड लाइंस नाम से ट्रांसपोर्ट का कारोबार करते थे। शुक्रवार रात को गोविंद अपनी पत्नी अवंतिका (39 वर्ष) के साथ कार से बाहर निकले थे। इसके बाद रात करीब 11 बजे दोनों घर लौट रहे थे। झांसी-कानपुर हाईवे से होते हुए जैसे ही वह बूढा के अशोक सनफ्रान सिटी के पास पहुंचे, तेज रफ्तार होने के कारण उनकी कार असंतुलित हो गई और डिवाइडर से जा भिड़ी।
तीन-चार बार पलटी कार
राहगीरों के मुताबिक, कार डिवाइडर से टकराने के बाद कार तीन-चार बार पलट गई। कार के एयर बैग पूरी तरह नहीं खुले। पत्नी अवंतिका कार से नीचे सड़क पर जा गिरी जबकि गोविंद कार से नीचे ओवर ब्रिज से नहर में जा गिरे। सूचना पर सीपरी बाजार पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने गोविंद के शव को बाहर निकाला। दंपति के एक पुत्र एवं एक पुत्री है। दोनों ही पढ़ते हैं। हादसे के बाद परिवार में मातम छा गया है।
Also Read
18 Sep 2024 08:50 AM
झांसी मेडिकल कॉलेज में आवागमन व्यवस्था में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। कॉलेज प्रशासन ने परिसर में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कई नए नियम लागू करने का फैसला लिया है। और पढ़ें