Heat Stroke: यूपी में आसमान से बरस रही आग... लू के थपेड़ों से दोपहर में सन्नाटा... आम इंसान से लेकर जीव—जंतु गर्मी से बेहाल

यूपी में आसमान से बरस रही आग... लू के थपेड़ों से दोपहर में सन्नाटा... आम इंसान से लेकर जीव—जंतु गर्मी से बेहाल
UPT | गर्मी

May 20, 2024 16:20

कानपुर और उसके आसपास के जिलों में आसमानी आफत बरस रही है। भीषण गर्मी से आम जनजीवन अस्त—व्यस्त हो गया है। गर्मी की वजह से आम इंसान के साथ पशु—पक्षी भी बेहाल हैं। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि फिलहाल इस सप्ताह गर्मी से निजात मिलने वाली नहीं है।

May 20, 2024 16:20

Up News:उत्तर प्रदेश आसमानी आग से झुलस रहा है। कानपुर और उसके आसपास के जिलों का तापमान 45 से 47 डिग्री सेल्सियस तक जा रहा है। वहीं, रात के वक्त न्यूनतम तापमान 28 से 30 डिग्री तक बना हुआ है। राजस्थान से आने वाली गर्म हवाओं के कारण तापमान में वद्धि दर्ज की गई है। फिलहाल इस गर्मी से एक हफ्ते तक निजात मिलने वाली नहीं है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक सोमवार से लेकर पूरे सप्ताह अधिकतम तापमान 45 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा।

इस दौरान दोपहर के वक्त लू के थपेड़े चलेंगे। सीएसए के मौसम वैज्ञानिक एसएन सुनील पांडेय ने बताया​ कि रविवार को प्रदेश के तराई क्षेत्र में बंगाल की खाड़ी से चलकर आए बादल छाए रहे। यदि ऐसा नहीं होता तो कानपुर और उसके आसपास के जिलों में रविवार और सोमवार को 45 डिग्री तापमान जाने की आशंका थी। फिलहाल भीषण गर्मी का मौसम पूरे सप्ताह बना रहेगा। कानपुर और उसके आसपास के जिलों में आरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

कानपुर में हीट स्ट्रोक से दो मौतें
कानपुर में गर्मी अब जानलेवा हो गई है। भीषण गर्मी की वजह से कानपुर में हीट स्ट्रोक से दो लोगों की मौत हो गई। यशोदा नगर बाईपास की सर्विस रोड पर 70 वर्षीय राजकुमार राजवंशी गर्मी के कारण पेड़ के नीचे बैठ गए। उनकी हालत देखकर लोगों ने खाना पानी दिया। इसके कुछ देर बाद उनकी मौत हो गई। प्रथम दृष्टया उनकी हीट स्ट्रोक से मौत बताई जा रही है। वहीं, बर्रा स्थित हाईवे पर 35 वर्षीय महिला का शव मिला है। महिला मानसिक रोगी थी, उसकी मौत भी हीट स्ट्रोक से बताई जा रही है।

भीषण गर्मी से जीवजंतू बेहाल
प्रचंड गर्मी से आम इंसान के साथ ही वन्यजीव भी बेहाल हैं। तापमान बढ़ने की वजह से जीवजंतु सुस्त हो गए हैं। प्राणी उद्यान में धूप और लू के थपेड़ों से बचने के लिए दिन के समय बाड़ों में दुबके रहते हैं। जीवजंतु सिर्फ सुबह और शाम को ही बाहर निकल रहे हैं। वन्यजीवों को सुरक्षित रखने के लिए उनके बाड़ों को ठंडा और स्वास्थ्य की भी देखभाल की जा रही है। प्राणी उद्यान में 1500 से अधिक वन्यजीव हैं। जानवरों के लिए 30 से 35 डिग्री का तापमान सबसे बेहतर माना जाता है। कानपुर में दोपहर के वक्त सड़क पर सन्नाटा पसर जाता है।
 

Also Read

चोरों ने बंद मकान का ताला तोड़कर नगदी समेत लाखो के जेवर किए चोरी,पुलिस मामले की जांच में जुटी

6 Oct 2024 03:37 PM

कानपुर नगर Kanpur News: चोरों ने बंद मकान का ताला तोड़कर नगदी समेत लाखो के जेवर किए चोरी,पुलिस मामले की जांच में जुटी

कानपुर के घाटमपुर कस्बे में एक बार फिर से चोरों का आतंक देखने को मिला है।घाटमपुर कस्बे के आशा नगर वार्ड में बीती रात अज्ञात चोरों ने सूने घर को निशाना बनाते हुए मुख्य दरवाजे की कुंडी काटकर अंदर रख बक्सों का ताला तोड़कर नगदी समेत लाखों के जेवर समेट ले गए।जिसके बाद सूचना पर पॅहु... और पढ़ें