Kannauj Tragic Accident: कन्नौज मे कच्चे मकान की भरभरा कर गिरी, मलबे में दबने से दो बच्चों की मौत

कन्नौज मे कच्चे मकान की भरभरा कर गिरी, मलबे में दबने से दो बच्चों की मौत
UPT | सांकेतिक तश्वीर

Sep 29, 2024 14:42

कन्नौज में कच्चे मकान की छत भरभरा कर गिर पड़ी। जिसकी चपेट में आकर परिवार के दो बच्चों की मौत हो गई। जबकि एक बच्चे की हालत गंभीर बनी हुई है।

Sep 29, 2024 14:42

Kannauj News: यूपी के कन्नौज से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। कन्नौज और उसके आसपास के जिलों मे बीते कई दिनों से लगातार बारिश हो रही है। कच्चे मकानों के लिए बारिश आफत बनी हुई है, बीते शनिवार रात कच्चे मकान की छत भरभरा कर गिर पड़ी। जिसमें परिवार के बच्चों की मलबे मे दबने से मौत हो गई। जबकि एक बच्चा गंभीर रूप से घायल है। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद मलबे मे दबे लोगों को बाहर निकाला। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल मे भर्ती कराया। इसके साथ ही शवों को कब्जे मे लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।

इंदरगढ़ थाना क्षेत्र स्थित गोपालपुर गांव निवासी रामदास (45) अपने परिवार के साथ शनिवार रात घर की छत पर सो रहे थे। रामदास के साथ उनके चार बच्चे छत पर मौजूद थे। बारिश की वजह से कच्ची छत समेत पूरे मकान मे सीलन थी। देररात लगभग तीन बजे कच्ची छत ढह गई, इसके बाद साइड की दीवारे पारिवारिक सदस्यों पर गिर गईं। जिसकी मलबे मे सभी दब गए।

ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गांव वालों की मदद से सभी को बाहर निकाला गया। तीन घायलों को मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने दो बच्चों को मृत घोषित कर दिया। मामूली रूप से घायलों को सीएचसी मे भर्ती कराया गया है। पुलिस दोनों मृत बच्चों का पोस्टमॉर्टम करा रही है। इस घटना के बाद परिवार मे कोहराम मचा हुआ है।

Also Read

चलती हुई बाइक बनी आग का गोला, एचटी लाइन का तार टूटने से हुआ हादसा

29 Sep 2024 03:59 PM

कानपुर नगर Kanpur News : चलती हुई बाइक बनी आग का गोला, एचटी लाइन का तार टूटने से हुआ हादसा

कानपुर के गुजैनी थाना अंतर्गत रविदासपुरम इलाके में कल रात एक बड़ा हादसा होने से बच गया।रविदासपुरम में कल रात दादानगर से डियूटी करके बाइक से घर जा रहे युवक की बाइक के ऊपर एचटी लाइन का तार टूट कर गिर गया।जिसके बाद आग में भीषण आग लग गई।हालांकि बाइक में सवार युवक ने कूदकर किसी तरह ... और पढ़ें