उत्तर प्रदेश टाइम्स मॉर्निंग बुलेटिन : पिछले 24 घंटों में यूपी में क्या बदला, जिसका आप पर पड़ेगा असर, जानें एक क्लिक पर

पिछले 24 घंटों में यूपी में क्या बदला, जिसका आप पर पड़ेगा असर, जानें एक क्लिक पर
UP Times | मॉर्निंग बुलेटिन

Jan 06, 2024 07:00

बदलाव की यात्रा में तेजी से आगे बढ़ते उत्तर प्रदेश में हमारे आसपास क्या बदल रहा है, आपको इस बुलेटिन में बताएंगे। पिछले 24 घंटों में राज्य में कुछ ऐसे फैसले और आदेश हुए हैं जो हम पर असर डालेंगे तो कुछ ऐसी जानकारियां भी हैं, जिन्हें जानना जरूरी है।

Jan 06, 2024 07:00

Lucknow (UPT Desk): बदलाव की यात्रा में तेजी से आगे बढ़ते उत्तर प्रदेश में हमारे आसपास क्या बदल रहा है, आपको इस बुलेटिन में बताएंगे। पिछले 24 घंटों में राज्य में कुछ ऐसे फैसले और आदेश हुए हैं जो हम पर असर डालेंगे तो कुछ ऐसी जानकारियां भी हैं, जिन्हें जानना जरूरी है।

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती 2023 : 60 हजार से ज्यादा पदों के लिए आयोजित होंगे इम्तिहान
आगामी फरवरी में उत्तर प्रदेश में आरक्षी नागरिक पुलिस भर्ती परीक्षा होनी है, जिसके लिए तैयारी की जा रही है। सीएम योगी के निर्देश पर उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने परीक्षा केंद्रों के साथ उनकी क्षमता के निर्धारण की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। प्रस्ताव के तहत करीब 6.5 हजार परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा का आयोजन किया जा सकता है। इनकी कुल क्षमता 31.75 लाख से भी ज्यादा होगी। परीक्षा केंद्रों का चयन आधारभूत मानकों पर किया जाएगा। साथ ही परीक्षा भवन संबंधी मानकों पर खरे उतरने वाले केंद्रों को ही अंतिम सूची में शामिल किया गया है
यहां क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

इंडस्ट्री का हब बनेगा मेरठ, मसूरी में विकसित होगा प्लेज पार्क
मेरठ को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने करीब दो करोड़ की सौगात दी है। मुख्यमंत्री योगी गुरूवार को लखनऊ के लोक भवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में गए थे। जहां, उन्होंने मेरठ को बड़ा तोफहा दिया। रैपिड रेल, चारों ओर बिछा हाइवे और एक्सप्रेस का संजाल इंडस्ट्रियलिस्ट को अपनी ओर लुभा कर रहा है। मेरठ व्यापार का एक बड़ा हब बनता नजर आ रहा है। मुख्यमंत्री योगी ने मेरठ इंडस्ट्रियल प्लेज पार्क (फेज-1) के नाम से गांव मसूरी में निजी औद्यागिक पार्क के आन्तरिक विकास के लिए 2,70,75,000 रुपए की सहायता राशि का चेक प्रदान किया है।
यहां क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

CBSE बोर्ड परीक्षा की तारीख में बदलाव, नयी डेटशीट हुई जारी
 केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानि सीबीएसई ने क्लास 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की तारीख में बदलाव किया है। बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर संशोधित वेबसाइट जारी कर दी गई है। छात्र इसे cbse।gov।in पर जाकर चेक कर सकते हैं। 
यहां क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

सांसद वी.के. सिंह के प्रयास से दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस-वे पर एंट्री-एग्जिट का काम शुरू
गाजियाबाद के सांसद और केंद्रीय सड़क परिवहन राजमार्ग और नगर विमानन राज्यमंत्री जनरल डॉ. वी.के. सिंह के सार्थक प्रयास से गाजियाबाद NH-9 और दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर एंट्री-एग्ज़िट के लिए कार्य का शुभारंभ किया। गाजियाबाद क्षेत्रवासियों की मांग थी कि दिल्ली से मेरठ आते हुए लाल कुएं पर एग्जिट और मेरठ से दिल्ली जाते हुए क्रॉसिंग रिपब्लिक लाल कुएं पर एंट्री की व्यवस्था की जाए। ताकि क्षेत्र के लोगों को हाईवे का लाभ मिल सके। लोगों ने काम शुरु होने पर खुशी व्यक्त की और सांसद वी.के. सिंह का आभार व्यक्त किया।
यहां क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

मेरठ-गढ़मुक्तेश्वर हाईवे-709ए के चौड़ीकरण का 45% कार्य पूरा, यातायात होगा सुगम
 यात्रियों के यातायात सुविधाएँ देने हेतु मेरठ-गढ़मुक्तेश्वर हाईवे-709ए के चौड़ीकरण का कार्य तेजी से किया रहा है। हाईवे पर पक्की काली सड़क का निर्माण कार्य भी जोर पकड़ रहा है। अधिकारियों का दावा है इस हाईवे पर 45 फीसदी कार्य को पूरा कर लिया गया है। जबकि मार्च तक काली सड़क बिछाने का अधिकतर कार्य पूरा कर लिया जाएगा और इसके बाद इस पर यातायात के आवागमन में किसी तरह की परेशानी नहीं होगी। इस मार्ग का निर्माण होने से बड़ी संख्या में लोगों को आवागमन में काफी लाभ मिलेगा।
यहां क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

काशी, अयोध्या और प्रयागराज बन रहा पर्यटकों का पसंदीदा डेस्टिनेशन
दुनिया के पर्यटन मानचित्र पर उत्तर प्रदेश साल दर साल नये रिकॉर्ड के साथ अपनी मज़बूत स्थिति दर्ज करा रहा है। उत्तर प्रदेश में पर्यटन को गति देने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के प्रयासों का परिणाम है कि यूपी हर गुजरते हुए साल के साथ अपने रिकॉर्ड को ही तोड़ रहा है। 2022 में यूपी आने वाले पर्यटकों की संख्या जहां 31.85 करोड़ थी तो वहीं 2023 के शुरुआती 9 महीने में ही 32 करोड़ से अधिक पर्यटकों ने यूपी को एक्सप्लोर किया है। इसमें बड़ी संख्या विदेशी पर्यटकों की भी है।
यहां क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

Also Read

गरीब परिवारों के बच्चों को भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुलभ कराने में जुटी योगी सरकार  

19 Sep 2024 11:22 PM

लखनऊ Lucknow News : गरीब परिवारों के बच्चों को भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुलभ कराने में जुटी योगी सरकार  

योगी सरकार की यह तैयारी सत्र 2025-26 में अलाभित और दुर्बल परवारों के होनहारों को अच्छी और नि:शुल्क शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए है। महानिदेशक स्कूल शिक्षा द्वारा जारी दिशा निर्देश के मुताबिक यह प्रक्रिया चार चरणों में पूरी कराई जाएगी। और पढ़ें