Lok Sabha Election 2024 : पश्चिम यूपी में टिकट के साथ जातीय समीकरण साधने की तैयारी में भाजपा

पश्चिम यूपी में टिकट के साथ जातीय समीकरण साधने की तैयारी में भाजपा
UPT | लोकसभा चुनाव 2024

Mar 02, 2024 14:55

भाजपा के भीतरी सूत्रों के अनुसार पश्चिम यूपी की मेरठ, गाजियाबाद और नोएडा गौतमबुद्धनगर लोकसभा सीटों पर बड़ा उलटफेर हो सकता है। बताया जा रहा है कि इस बार वैश्य के नाम पर…

Mar 02, 2024 14:55

Short Highlights
  • पश्चिम यूपी की तीन सीटों पर प्रत्याशी बदलने के कयास
  • भाजपा के साथ रालोद आने से बदले पश्चिम के राजनीतिक समीकरण 
  • भाजपा की परंपरागत सीटों पर भी देखने को मिलेगा बदलाव 
BJP News : लोकसभा चुनाव का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। कांग्रेस और सपा गठबंधन ने जहां प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। वहीं भाजपा में प्रत्याशियों के नाम पर मंथन चल रहा है। कई दौर की मैराथन बैठक के बाद अभी पश्चिम यूपी में प्रत्याशियों के नाम पर मुहर नहीं लगी है। 'अबकी बार 400 पार' का नारा देने वाली भाजपा पश्चिम यूपी की सभी 14 लोकसभा सीटों पर प्रत्याशी चयन में किसी प्रकार की कोई चूक नहीं करना चाहती है। 2019 में भाजपा पश्चिम यूपी की सात लोकसभा सीटों पर चुनाव हार गई थी। लेकिन इस बार भाजपा दिग्गजों और रणनीतिकारों का फोकस हारी हुई सात सीटों पर है। 

इन तीन सीटों पर भी भाजपा बदल सकती है प्रत्याशी 
भाजपा में कुछ भी असंभव नहीं है। कुछ ऐसा ही लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों के चयन में भी देखने को मिल सकता है। माना जा रहा है कि पश्चिम यूपी के लिए भाजपा के प्रत्याशियों की जो सूची जारी होगी उनमें काफी चौकाने वाले नाम हो सकते हैं। भाजपा के भीतरी सूत्रों के अनुसार पश्चिम यूपी की मेरठ, गाजियाबाद और नोएडा गौतमबुद्धनगर लोकसभा सीटों पर बड़ा उलटफेर हो सकता है। बताया जा रहा है कि इस बार वैश्य के नाम पर गजियाबाद में क्षत्रिय के नाम पर नोएडा गौतमबुद्धनगर और मेरठ में टिकट बंटवारे में भाजपा उलटफेर कर सकती है। भाजपा दिग्गजों की माने तो पिछले दो बार से गाजियाबाद के सांसद जनरल वीके सिंह को पार्टी हरियाणा की किसी सीट पर उतारेगी या फिर उनको किसी प्रदेश के राज्यपाल की भूमिका दी जा सकती है। मेरठ और गाजियाबाद भाजपा के पास लंबे समय से परंपरागत सीटें रही हैं। 

पश्चिम यूपी में रालोद गठबंधन के आने से बदले राजनीतिक समीकरण 
भाजपा और रालोद गठबंधन के बाद पश्चिम यूपी में राजनीतिक समीकरण तेजी से बदले हैं। इस बदले राजनीतिक समीकरण को देखते हुए भाजपा की कुछ परंपरागत सीटों पर भी ये बदलाव दिखाई देगा। इस बार 72 प्लस और तीन बार के समीकरण को देखते हुए मेरठ में भी बदलाव की सुगबुगाहट शुरू हो चुकी है। माना जा रहा है कि भाजपा यहां पर भी किसी दूसरी जाति के प्रत्याशी को मैदान में उतार सकती है। सूत्रों की माने तो मेरठ लोकसभा सीट ब्राहमण के खाते में जा सकती है। माना जा रहा है कि कुछ ऐसे ही हालात गौतमबुद्ध नगर में भी बन रहे हैं। अगर ऐसा होता है इस बार का लोकसभा चुनाव काफी रोचक होगा। खासकर गाजियाबाद  और मेरठ लोकसभा सीट का।  

Also Read

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर बनेगा ग्रीन वॉकिंग जोन, ट्रैफिक की समस्या से मिलेगी राहत

21 Sep 2024 01:50 PM

गौतमबुद्ध नगर बदलता उत्तर प्रदेश : नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर बनेगा ग्रीन वॉकिंग जोन, ट्रैफिक की समस्या से मिलेगी राहत

नोएडा प्राधिकरण ने एक्सप्रेसवे के दोनों ओर ग्रीन वॉकिंग जोन बनाने की योजना बनाई है। इस पहल का उद्देश्य निवासियों को ऑफिस या अन्य जगहों तक पैदल चलकर पहुंचने की सुविधा प्रदान करना है... और पढ़ें