ग्रेटर नोएडा से जुड़ सकते हैं NEET पेपर लीक के तार : मास्टरमाइंड रवि अत्री पर एजेंसियों को शक, भरपूर पैसा और राष्ट्रव्यापी नेटवर्क

मास्टरमाइंड रवि अत्री पर एजेंसियों को शक, भरपूर पैसा और राष्ट्रव्यापी नेटवर्क
सोशल मीडिया | रवि अत्री

Jun 22, 2024 23:09

पेपर लीक मामलों में एक बड़ा इनपुट सामने आ रहा है। जांच एजेंसियों ने रवि अत्री नाम के एक व्यक्ति को इन मामलों का मुख्य मास्टरमाइंड बताया है...

Jun 22, 2024 23:09

Noida News : पेपर लीक मामलों में एक बड़ा इनपुट सामने आ रहा है। जांच एजेंसियों ने रवि अत्री नाम के एक व्यक्ति को इन मामलों का मुख्य मास्टरमाइंड बताया है। अत्री ग्रेटर नोएडा के जेवर का रहने वाला है। वह कई बड़ी परीक्षा पेपर लीक मामलों में शामिल रहा है। जिनमें उत्तर प्रदेश की भर्ती भी शामिल है। जांच एजेंसियों का अनुमान है कि उसके पास पैसे और नेटवर्क की कमी नहीं है। जेल में बैठकर इस कांड को अंजाम देने में सक्षम है।

जेल में रहते हुए भी नीट पेपर लीक कराने का अंदेशा
नीट (NEET) परीक्षा पेपर लीक मामले की जांच में एजेंसियों को पता चला है कि अत्री ने जेल में रहते हुए भी नीट पेपर लीक कराने में सफलता हासिल की। उसकी आपराधिक गतिविधियों की शुरुआत 2007 में हुई, जब वह राजस्थान के कोटा में परीक्षा की तैयारी के लिए गया था। वहां उसकी मुलाकात नकल माफिया से जुड़े लोगों से हुई। 2012 में अत्री ने अपने गिरोह के साथ मिलकर पहली बार नीट परीक्षा का पेपर लीक कराया था। इसी मामले में उसे दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया था। लेकिन यह उसके अपराधिक करियर की शुरुआत भर थी।

अब तक लगभग आठ बड़ी परीक्षाओं के करा चुका पेपर लीक 
जांच एजेंसियों के अनुसार, अत्री का गिरोह अब तक करीब 100 करोड़ रुपये से अधिक की हेराफेरी कर चुका है। उनके निशाने पर केवल नीट परीक्षा ही नहीं, बल्कि एसबीआई असिस्टेंट, आरओ, एआरओ और यूपी पुलिस भर्ती परीक्षाएं भी शामिल रही हैं। कुल मिलाकर, यह गिरोह अब तक लगभग आठ बड़ी परीक्षाओं के पेपर लीक करा चुका है।

पुलिस और जांच एजेंसियां मामले की जांच में जुटी
इस मामले की गंभीरता को देखते हुए कई राज्यों की पुलिस और केंद्रीय जांच एजेंसियां इस मामले की जांच में जुटी हुई हैं। गिरोह के संपर्क दिल्ली, बिहार, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश जैसे कई राज्यों में फैले हुए हैं। जो इस अपराध की व्यापकता को दर्शाता है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने गुमनाम रहने की शर्त पर बताया, "यह मामला राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा है। इस तरह के पेपर लीक न केवल छात्रों के भविष्य को प्रभावित करते हैं, बल्कि देश की शैक्षणिक व्यवस्था की विश्वसनीयता पर भी सवाल खड़े करते हैं।

हो सकते हैं और भी चौंकाने वाले खुलासे 
शिक्षा मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने कहा, "हम इस मामले को बेहद गंभीरता से ले रहे हैं। परीक्षा प्रणाली में सुधार और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं।" इस मामले ने देशभर में हलचल मचा दी है। छात्र संगठन और अभिभावक संघ न्यायिक जांच की मांग कर रहे हैं। विपक्षी दलों ने भी सरकार पर परीक्षा प्रणाली की सुरक्षा सुनिश्चित करने में विफल रहने का आरोप लगाया है। जांच अभी जारी है और अधिकारियों का मानना है कि आने वाले दिनों में इस मामले में और भी चौंकाने वाले खुलासे हो सकते हैं। इस बीच, शैक्षणिक संस्थानों और परीक्षा आयोजक निकायों से परीक्षा प्रक्रिया में और अधिक पारदर्शिता लाने की मांग की जा रही है।

Also Read

मुख्य सचिव और डीजीपी ने मेरठ में की बैठक, दिए कई अहम निर्देश

6 Jul 2024 05:43 PM

मेरठ कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण संपन्न कराने में जुटी सरकार : मुख्य सचिव और डीजीपी ने मेरठ में की बैठक, दिए कई अहम निर्देश

उत्तर प्रदेश सरकार कांवड़ यात्रा को सुरक्षित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जुटी है। इसी क्रम में शनिवार को प्रदेश के मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह और पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार ने मेरठ में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। और पढ़ें