Ghaziabad News : गाजियाबाद के मैक्स हॉस्पिटल में उज्बेकिस्तानी महिला की बाथरूम में लटकी मिली लाश

गाजियाबाद के मैक्स हॉस्पिटल में उज्बेकिस्तानी महिला की बाथरूम में लटकी मिली लाश
UPT | गाजियाबाद मैक्स हॉस्पिटल।

Jun 11, 2024 17:41

जुल्फिया दोपहर बाथरूम में गई और वहां से काफी देर तक बाहर नहीं ​निकली। पति ने दरवाजा खटकाया। लेकिन अंदर से कोई आवाज नहीं आई। इसके बार जुल्फिया के पति ने मैक्स हॉस्पिटल के स्टाफ को जानकारी दी।

Jun 11, 2024 17:41

Short Highlights
  • लीवर ट्रांसप्लांट कराने आई थी मैक्स हॉस्पिटल 
  • पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
  • मामले की जानकारी पुलिस ने दूतावास को दी
Ghaziabad News : गाजियाबाद के मैक्स हॉस्पिटल वैशाली में उज्बेकिस्तान की महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। उज्बेकिस्तान की महिला का शव बाथरूम में फंदे पर लटका हुआ मिला है। मैक्स हॉस्पिटल प्रबंधन ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही इसकी जानकारी उज्बेकिस्तान दूतावास को भी दी गई है। 

मैक्स हॉस्पिटल कौशांबी में भर्ती हुईं थीं
इंदिरापुरम सर्किल एएसपी स्वतंत्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार की दोपहर थाना कौशांबी को घटना की जानकारी मिली। पता चला कि उज्बेकिस्तान की रहने वाली 45 वर्षीय जुल्फिया अपना लीवर ट्रांसप्लांट कराने के लिए मैक्स हॉस्पिटल कौशांबी में भर्ती हुईं थीं। वो निजी वार्ड में भर्ती थीं। जहां उनकी देखरेख पति कर रहे थे।

जुल्फिया दोपहर बाथरूम में गई और वहां से काफी देर तक बाहर नहीं ​निकली
बताया जाता है कि जुल्फिया दोपहर बाथरूम में गई और वहां से काफी देर तक बाहर नहीं ​निकली। पति ने दरवाजा खटकाया। लेकिन अंदर से कोई आवाज नहीं आई। इसके बार जुल्फिया के पति ने मैक्स हॉस्पिटल के स्टाफ को जानकारी दी। स्टाफ ने बाथरूम का दरवाजा तोड़ा तो जुल्फिया का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। जुल्फिया ने अपने हिजाब से फांसी लगाकर आत्महत्या की थी। कौशांबी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं जुल्फिया के पति से भी पूछताछ की जा रही है। जुल्फिया के आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है।   

Also Read

गणेश महोत्सव पर महंगाई की मार, रंग से लेकर मिट्टी तक सबके बढ़े भाव

8 Sep 2024 09:46 AM

मेरठ Ganpati Mahotsav : गणेश महोत्सव पर महंगाई की मार, रंग से लेकर मिट्टी तक सबके बढ़े भाव

इस बार भी मूर्तिकारों ने गणेश मूर्तियों को बनाया। मेरठ में गणेश की मूर्तियों को बनाने वाले कारीगरों को कोलकाता और मुंबई से बुलाते हैं। और पढ़ें