Meerut News : मेरठ में रिटायर्ड जज के लापता होने मचा हड़कंप, पुलिस कर रही तलाश

मेरठ में रिटायर्ड जज के लापता होने मचा हड़कंप, पुलिस कर रही तलाश
UPT | भोला झाल के पास गंगनहर में रिटायर्ड जज को तलाश करते गोताखोर।

Jun 28, 2024 21:01

रिटायर्ड जज रवि मल्होत्रा गुरुवार की देर रात घर से दवाई लेने की बात कहकर निकले थे। उसके बाद वो घर नहीं पहुंचे। इस पर रिटायर्ड जज रवि मल्होत्रा के परिजनों ने उनके लापता होने की सूचना पुलिस को दी।

Jun 28, 2024 21:01

Short Highlights
  • मेरठ के रेलवे रोड कालोनी में रहते थे रिटायर्ड जज ​रवि मल्होत्रा
  • गुरुवार की देर शाम घर से दवा लेने के लिए निकले थे रवि मल्होत्रा
  • सीसीटीवी फुटेज में देर रात भोला झाल पर नजर आए रिटायर्ड जज
Meerut News : मेरठ में तैनात रहे ​रिटायर्ड जज रवि मल्होत्रा घर से लापता हो गए हैं। उनके परिजनों ने आत्महत्या की आशंका जताई है। बताया जाता है कि रिटायर्ड जज रवि मल्होत्रा गुरुवार की देर रात घर से दवाई लेने की बात कहकर निकले थे। उसके बाद वो घर नहीं पहुंचे। इस पर रिटायर्ड जज रवि मल्होत्रा के परिजनों ने उनके लापता होने की सूचना पुलिस को दी। घरवालों को आशंका है कि रवि मल्होत्रा कहीं गंग नहर में तो नहीं कूद गए हैं। पुलिस से पूछताछ में रिटायर्ड जज रवि मल्होत्रा के परिजनों ने बताया कि वो गुरुवार की रात से लापता हैं। 

परिजनों ने लिखाई लापता होने की रिपोर्ट 
रिटायर्ड जज रवि मल्होत्रा के बेटे भानु मल्होत्रा ने पिता के लापता होने की तहरीर थाना पुलिस को दी है। बेटे भानु मल्होत्रा ने बताया कि पिता घर से कार लेकर दवाई लेने के लिए निकले थे उसके बाद से वो घर नहीं पहुंचे हैं। पुलिस रिटायर्ड जज रवि मल्होत्रा की खोज कर रही है। रिटायर्ड जज रवि मल्होत्रा मेरठ कचहरी में भी वकालत करते थे। रवि मल्होत्रा मेरठ कचहरी में पुराना नाम है। मेरठ कचहरी के वकीलों को जैसे ही रवि मल्होत्रा के लापता होने की सूचना मिली तो तमाम चर्चाएं होने लगी। कचहरी के वकील भी अपनी तरफ से उनकी तलाश कर रहे हैं। 

सीसीटीवी फुटेज में नहर के पास खड़े नजर आए रिटायर्ड जज रवि मल्होत्रा 
पुलिस के अनुसार सीसीटीवी में रिटायर्ड जज रवि मल्होत्रा एक जगह जानी नहर के पास खड़े नजर आए हैं। इसके बाद वो नहीं दिखाई दिए हैं। ऐसे में कुछ नहीं कहा जा सकता कि वो भोला की झाल में कूटे या नहीं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया जाता है कि रिटायर्ड जज रवि मल्होत्रा ने सफेद शर्ट और काली पेंट और काले जूते पहने हुए थे। परिजनों ने बताया कि वो पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं भोला की झाल में गोताखोर भी लगाए गए हैं। 

Also Read

आज रात 12 बजे से बढ़ी दरों पर इन वाहनों को चुकाना अधिक टोल, सिवाया टोल प्लाजा पर लगी लिस्ट

30 Jun 2024 09:51 PM

मेरठ Meerut News : आज रात 12 बजे से बढ़ी दरों पर इन वाहनों को चुकाना अधिक टोल, सिवाया टोल प्लाजा पर लगी लिस्ट

सिवाया टोल प्लाजा पर आज रविवार रात्रि 12 बजे से नई दरों को लागू कर दिया गया है। टोल अधिकारियों ने इस बार छह व 10 टायरा ट्रक और बसों पर पांच रुपए टैक्स वृद्धि करने को लेकर प्रस्ताव भेजा था और पढ़ें