Meerut News : आज रात 12 बजे से बढ़ी दरों पर इन वाहनों को चुकाना अधिक टोल, सिवाया टोल प्लाजा पर लगी लिस्ट

आज रात 12 बजे से बढ़ी दरों पर इन वाहनों को चुकाना अधिक टोल, सिवाया टोल प्लाजा पर लगी लिस्ट
UPT | सिवाया टोल प्लाजा पर आज रात 12 बजे से टोल टैक्स की दरें बढ़ा दी गई

Jun 30, 2024 22:07

सिवाया टोल प्लाजा पर आज रविवार रात्रि 12 बजे से नई दरों को लागू कर दिया गया है। टोल अधिकारियों ने इस बार छह व 10 टायरा ट्रक और बसों पर पांच रुपए टैक्स वृद्धि करने को लेकर प्रस्ताव भेजा था

Jun 30, 2024 22:07

Short Highlights
  • दिल्ली-देहरादून हाईवे पर सिवाया टोल प्लाजा पर बढ़ी दर
  • बढ़ी टोल दरों की सूची टोल के हर बूथ पर लगाई 
  • वाहनों को रात 12 बजे के बाद देना होगा बढ़ी दर पर टोल
Meerut News : मेरठ के सिवाया टोल प्लाजा पर आज रात 12 बजे से टोल टैक्स की दरें बढ़ा दी गई हैं। रविवार रात 12 बजे के बाद सिवाया टोल प्लाजा से गुजरने वाले वाहनों को बढ़ी दरों पर टोल टैक्स देना होगा। सिवाया टोल पर छह व दस टायरा ट्रक के साथ रोडवेज बसों के लिए पांच रुपए टोल टैक्स बढ़ाया है। टोल टैक्स बढ़ने पर किसी भी विवाद से निपटने के लिए अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं।

सिवाया टोल प्लाजा पर रात 12 बजे से नई दरें लागू
सिवाया टोल प्लाजा पर रात 12 बजे से नई दरें लागू कर दी गईं हैं। नए शुल्क की सूची टोल पर लगाई गईं हैं। बता दें प्रतिवर्ष टोल टैक्स में वृद्धि को लेकर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को टोल अधिकारियों द्वारा प्रस्ताव भेजा जाता है। एनएचएआई से अनुमति मिलने के बाद नई दरें लागू की जाती हैं। एनएचएआई से अनुमति मिलने के बाद सिवाया टोल प्लाजा पर आज रविवार रात्रि 12 बजे से नई दरों को लागू कर दिया गया है। टोल अधिकारियों ने इस बार छह व 10 टायरा ट्रक और बसों पर पांच रुपए टैक्स वृद्धि करने को लेकर प्रस्ताव भेजा था। 

रविवार सुबह टोल प्लाजा पर नई दरों का बोर्ड सभी बूथों पर लगा दिया
रविवार सुबह टोल प्लाजा पर नई दरों का बोर्ड सभी बूथों पर लगा दिया गया। इस बार टोल टैक्स वृद्धि से लोकल व अन्य वाहन को दूर रखा गया। टोल अधिकारियों के अनुसार होलसेल प्राइज इंडेक्स पर आधारित महंगाई दर को देखते हुए लोकल वाहनों पर टोल टैक्स में वृद्धि नहीं की गई है। जिस कारण लाखों वाहन चालकों को फायदा मिलेगा।

बस और ट्रकों पर बढ़ाई गई टोल की नई दरें
सिवाया टोल मेंटेनेंस अधिकारी बृजेश सिंह ने बताया कि टोल की नई बढ़ी दरें बसों के अलावा छह और 10 टायरा वाहनों पर लागू होंगी। जिन पर पांच रुपए की वृद्धि की गई है। टोल की नई दरों के बोर्ड सभी बूथों पर लगाए गए हैं। 

Also Read

मेरठ-पौड़ी हाईवे पर टोल प्लाजा के विरोध में भाकियू का धरना प्रदर्शन, आंदोलन की चेतावनी

2 Jul 2024 09:58 PM

मेरठ Meerut News : मेरठ-पौड़ी हाईवे पर टोल प्लाजा के विरोध में भाकियू का धरना प्रदर्शन, आंदोलन की चेतावनी

पहले मेरठ-पौड़ी हाईवे को पूरी तरह से बनाया जाए उसके बाद ही टोल प्लाजा शुरू किया जाए। भारतीय किसान यूनियन ने आंदोलन की चेतावनी दी है। मंगलवार को सुबह भाकियू कार्यकर्ता टोल प्लाजा पहुंचे और धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। और पढ़ें