मिर्ज़ापुर न्यूज़ : पेशकार के निधन पर कलेक्ट्रेट में शोक सभा का आयोजन, दो मिनट का रखा मौन 

पेशकार के निधन पर कलेक्ट्रेट में शोक सभा का आयोजन, दो मिनट का रखा मौन 
UPT | दो मिनट का मौन धारण करती डीएम

Apr 26, 2024 00:38

तहसील मडिहान में तैनात तहसीलदार पेशकार के असामायिक निधन पर गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी पिंयंका निरंजन, ज्वांइट मजिस्ट्रेट...

Apr 26, 2024 00:38

Mirzapur News (Santosh Gupta) : तहसील मडिहान में तैनात तहसीलदार पेशकार के असामायिक निधन पर गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी पिंयंका निरंजन, ज्वांइट मजिस्ट्रेट आलेक प्रसाद, अपर जिलाधिकारी शिव प्रताप शुक्ल, मुख्य राजस्व अधिकारी सत्य प्रकाश सिंह सहित कलेक्ट्रेट के सभी कर्मचारियों की उपस्थित में शोकसभा आयोजित कर दो मिनट का मौन रखकर शोक व्यक्त किया गया।

2 मिनट का मौन रखकर जताया शोक
बताया गया है कि तहसील मडिहान में तैनात पेशकार का असामायिक निधन हो गया था। गुरुवार को कलेक्ट्रेट के सभागार में जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ 2 मिनट का मौन रखकर शोक संवेदना दी मृतक आत्मा को शांति प्रदान करने और इस दुःख की घडी को उनके परिजन को सहनशक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर भरत लाल सरोज, सौम्या मिश्रा, कलेक्ट्रेट नाजिर विनय कुमार, पेशकार अखिलेश पण्डेय, उत्तर प्रदश मिनिस्ट्रयल कलेक्ट्रेट कर्मचाररी संघ के जिला अध्यक्ष ब्जेश कुमार सिंह, जिला मंत्री पूनम सिंह, यंगठन मंत्री सीमा गुप्ता, कोषाध्यक्ष अलंबदा सिंह सहित सभी कलेक्ट्रेट  के कर्मचारी उपस्थित रहे।

Also Read

किरणपाल कश्यप बोले-भाजपा की सरकार में किसान, छात्र, नौजवान, अध्यापक, व्यापारी सभी परेशान

28 Sep 2024 07:17 PM

मिर्जापुर Mirzapur News : किरणपाल कश्यप बोले-भाजपा की सरकार में किसान, छात्र, नौजवान, अध्यापक, व्यापारी सभी परेशान

लोकसभा चुनाव में भाजपा ने बेईमानी करके लोकसभा चुनाव जीता है। जनता आने वाले चुनाव में इनको बदलकर ही दम लेगा। कहा कि जो भी समाजवादी पार्टी से प्रत्याशी होगा उसे जिताने का काम करें। सरकार के दिन लद चुके... और पढ़ें