मिर्जापुर न्यूज : उप जिलाधिकारी ने कंपोजिट विद्यालयो का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

उप जिलाधिकारी ने कंपोजिट विद्यालयो का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश
UPT | निरीक्षण करते उप जिलाधिकारी

May 05, 2024 00:47

उप जिलाधिकारी लालगंज ने शनिवार को दो कंपोजिट विद्यालय का औचक निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान उप जिला अधिकारी...

May 05, 2024 00:47

Mirzapur News (Santosh Gupta) : उप जिलाधिकारी लालगंज ने शनिवार को दो कंपोजिट विद्यालय का औचक निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान उप जिला अधिकारी लालगंज गुलाबचंद ने बेसिक शिक्षा को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए लालगंज शिक्षा क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय बस्तरा राजा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी ने छात्र-छात्राओं की उपस्थिति एवं एमडीएम की गुणवत्ता को देखा। उन्होंने उपस्थित अध्यापक एवं अध्यापिकाओं को निर्देशित किया कि विद्यालय संचालन के समय सभी शिक्षकों को उपस्थित रहना अनिवार्य है।

छात्र-छात्राओं की उपस्थिति ज्यादा से ज्यादा हो
इस दौरान उप जिलाधिकारी ने एमडीएम बनाने वाली महिला कर्मियों से बात करते हुए निर्देश दिए कि मेनू के हिसाब से एमडीएम बनाया जाए तथा एमडीएम गुणवत्तापूर्ण होना चाहिए। उन्होंने शिक्षकों से कहा कि विद्यालय परिसर में साफ सफाई पर विशेष ध्यान दें। वहीं छात्र-छात्राओं की उपस्थिति ज्यादा से ज्यादा होना सुनिश्चित हो। उप जिलाधिकारी द्वारा हलिया शिक्षा क्षेत्र के कोटा शिव प्रताप सिंह कंपोजिट विद्यालय पहुंचकर छात्र-छात्राओं की उपस्थिति को देखा। जहां 65 छात्र-छात्राओं की उपस्थिति दर्ज पाई गई। वही विद्यालय में कुल 7 अध्यापक एवं अध्यापिका उपस्थित पाए गए। 

ग्राम प्रधान को प्रति दिन साफ-सफाई कराने के लिए दिए निर्देश
निरीक्षण के दौरान उन्होंने शिक्षकों से अधिक से अधिक छात्र-छात्राओं की उपस्थिति सुनिश्चित कराने के निर्दश दिए। वहीं कोटा शिव प्रताप सिंह ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान फूलचंद को निर्देशित करते हुए विद्यालय में प्रतिदिन साफ सफाई सुनिश्चित करने के लिए कहा। उप जिलाधिकारी द्वारा दोनों विद्यालयों पर लोकसभा 2024 निर्वाचन मतदान के दौरान मतदाताओं की मूलभूत सुविधा पानी, शौचालय, लाइट, साफ सफाई, छाया आदि का अवलोकन करते हुए मूलभूत सुविधाओं की कमियो को जल्द से जल्द पूरा कराने के लिए संबंधितों को निर्देश दिए।

Also Read

किरणपाल कश्यप बोले-भाजपा की सरकार में किसान, छात्र, नौजवान, अध्यापक, व्यापारी सभी परेशान

28 Sep 2024 07:17 PM

मिर्जापुर Mirzapur News : किरणपाल कश्यप बोले-भाजपा की सरकार में किसान, छात्र, नौजवान, अध्यापक, व्यापारी सभी परेशान

लोकसभा चुनाव में भाजपा ने बेईमानी करके लोकसभा चुनाव जीता है। जनता आने वाले चुनाव में इनको बदलकर ही दम लेगा। कहा कि जो भी समाजवादी पार्टी से प्रत्याशी होगा उसे जिताने का काम करें। सरकार के दिन लद चुके... और पढ़ें