Lucknow (UPT Desk) : बदलाव की यात्रा में तेजी से आगे बढ़ते उत्तर प्रदेश में हमारे आसपास क्या बदल रहा है, आपको इस बुलेटिन में बताएंगे। पिछले 24 घंटों में राज्य में कुछ ऐसे फैसले और आदेश हुए हैं जो हम पर असर डालेंगे तो कुछ ऐसी जानकारियां भी हैं, जिन्हें जानना जरूरी है।
उत्तर प्रदेश टाइम्स मॉर्निंग बुलेटिन : पिछले 24 घंटों में यूपी में क्या बदला, जिसका आप पर पड़ेगा असर, जानें एक क्लिक पर
May 25, 2024 03:45
May 25, 2024 03:45
उत्तर प्रदेश में छठे चरण की 14 लोकसभा सीटों के लिए 162 उम्मीदवार चुनावी मैदान अपनी ताल ठोक रहे हैं। आज इन 14 सीटों पर मतदान होगा। मतदान सुबह सात बजे से शुरू हो जाएगा। उम्मीदवारों में 146 पुरुष और 16 महिला शामिल हैं। छठे चरण में सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, फूलपुर, इलाहाबाद, अंबेडकरनगर, श्रावस्ती, डुमरियागंज, बस्ती, संतकबीर नगर, लालगंज, आजमगढ़, जौनपुर, मछलीशहर व भदोही सीट के लिए मतदान होगा। छठे चरण में 14 लोकसभा सीटों पर कई दिग्गज मैदान में हैं। इनमें सुल्तानपुर सीट से भाजपा की ओर से मेनका गांधी उम्मीदवार हैं। वहीं आजमगढ़ में सपा के धर्मेंद्र यादव और भाजपा प्रत्याशी भोजपुरी फिल्म स्टर दिनेश लाल निरहुआ के बीच रोचक मुकाबला है।
यहां क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर
यमुना एक्सप्रेसवे पर नहीं दौड़ेंगे ट्रैक्टर-ट्रॉली
शुक्रवार की सुबह यमुना एक्सप्रेसवे पर एक हादसा हुआ। इस हादसे में ट्रैक्टर-ट्रॉली के पीछे एक कार घुस गई हालांकि, शुक्र है कि कार में सवार मां-बेटी की जान बच गई। इसकी जानकारी यमुना विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉक्टर अरुणवीर सिंह को लगी तो उन्होंने तत्काल बाद एक्शन लिया। उन्होंने यमुना एक्सप्रेसवे का संचालन करने वाली जेपी कंपनी को पत्र लिखा है और ट्रैक्टर-ट्रॉली जैसे वाहनों को प्रतिबंध लगाने के लिए कहा गया है। इसके अलावा दोपहिया वाहन पर भी रोक लगाने के लिए पत्र में जिक्र किया गया है। डॉक्टर अरुणवीर सिंह ने बताया कि शुक्रवार की सुबह उन्हें एक हादसे की सूचना मिली। बताया गया कि यमुना एक्सप्रेसवे पर एक ईंट से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली जा रही थी।
यहां क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर
मेरठ के ब्रह्मपुरी स्टेशन से शताब्दी नगर तक के सेक्शन का आरआरटीएस वायाडक्ट तैयार
मेरठ के ब्रह्मपुरी स्टेशन से शताब्दी नगर तक के सेक्शन का आरआरटीएस वायाडक्ट पूरी तरह तैयार हो गया है। इसके साथ दिल्ली-मेरठ रोड पर मेवला फ्लाईओवर के पास लगी बैरिकेडिंग को भी हटा दिया गया है। अब सिविल कार्यों के कार्य पूरे होने के बाद वाहनों की आवाजाही के लिए सड़क पूरी तरह खोल दी गई है। अब इस सेक्शन में ट्रैक बिछाने का कार्य तेजी से आगे बढ़ेगा। अभी मेरठ साउथ से शताब्दी नगर के साथ ही शताब्दी नगर से ब्रह्मपुरी के बीच भी ट्रैक का कार्य प्रगति पर है। ब्रह्मपुरी स्टेशन से थोड़ा पहले तक अप और डाउन दोनों तरफ का ट्रैक बिछाया जा चुका है। अब जल्दी ही ओएचई और सिग्नलिंग के कार्य भी किए जाएंगे।
यहां क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर
नगर पालिका की अच्छी स्कीम, 30 जून तक टैक्स भरो 10 फीसदी छूट पाओ
नगर पालिका अध्यक्ष अरविंद संगल ने शहर के लोगों के लिए नई स्कीम का ऐलान किया है। टैक्स कलेक्टरों और पार्षदों के साथ बैठक के उन्होंने बताया कि 30 जून तक भवन कर (House Tax) और जल कर (Water Tax) जमा करने वाले नागरिकों को टैक्स में 10 प्रतिशत छूट का लाभ मिलेगा। इसकी जानकारी नागरिकों को देने के लिए शहर में पांच दिनों तक लगातार जागरूकता अभियान चलाया जायेगा। पालिकाध्यक्ष ने कहा कि जनता के हित को ध्यान में रखते हुए नगर निगम बोर्ड ने भवन कर और जल कर में 10 प्रतिशत की छूट देने का निर्णय लिया है। शहर के प्रत्येक वार्ड का प्रत्येक व्यक्ति भवन एवं जल कर में 10 प्रतिशत की छूट का लाभ ले सकता है।
यहां क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर
नोएडा एयरपोर्ट के यात्रियों को मिलेगा स्टारबक्स की कॉफी का मजा
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर आने वाले यात्रियों को स्टारबक्स की कॉफी समेत सभी कई खानपान की चीजों का लुफ्त उठाने का मौका मिलेगा। इसको लेकर नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट और स्टारबक्स के बीच में एएमयू साइन हुआ है। स्टारबक्स दो जगह पर अपने आउटलेट बनाएगा। पहला फूड कोर्ट पर और दूसरा टर्मिनल पर आउटलेट होगा। जहां पर लोग स्टारबक्स की कॉफी समेत अन्य आइटम्स का मजा ले सकते हैं। जितनी तेजी के साथ नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का काम चल रहा है, उतनी तेजी के साथ फूड कोर्ट में भी आउटलेट बढ़ते जा रहे हैं। कुछ समय पहले खान-पान के लिए नोएडा एयरपोर्ट की तरफ से ताज सैट्स के साथ समझौता किया गया था।
यहां क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर
Also Read
22 Jan 2025 01:17 PM
भारत मोबिलिटी 2025 का आज आखिरी दिन है और इसके साथ ही ऑटो एक्सपो 2025 का भी समापन हो जाएगा। यह आयोजन ऑटोमोबाइल उद्योग के लिए एक महत्वपूर्ण मंच बन चुका है... और पढ़ें