2024 के बड़े रेल हादसे : भारतीय रेलवे की सुरक्षा पर गंभीर सवाल, यात्रियों के जीवन को खतरे में डाला

भारतीय रेलवे की सुरक्षा पर गंभीर सवाल, यात्रियों के जीवन को खतरे में डाला
UPT | रेल हादसा

Jul 30, 2024 11:25

देश में यातायात का सबसे बड़ा साधन भारतीय रेल है। रोज़ाना करोड़ों लोग ट्रेन से सफ़र करते हैं। वहीं दूसरी ओर रेलवे सुरक्षा के भी खूब दावे करता है, लेकिन आए दिन होने वाले हादसे इन दावों की पोल खोल देते हैं।

Jul 30, 2024 11:25

New Delhi News : देश में परिवहन के लिए सबसे बड़ा साधन भारतीय रेलवे है, और रोज़ाना करोड़ों लोग ट्रेन से सफर करते हैं। दूसरी ओर, रेलवे सुरक्षा के दावे भी बहुत करता है, लेकिन आए दिन होने वाले हादसे इन दावों की पोल खोलने के लिए काफी हैं। 2024 में भारतीय रेलवे में हुए बड़े रेल हादसों ने सुरक्षा प्रबंधन पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। इस साल हुए प्रमुख हादसों की जानकारी इस प्रकार है :

हावड़ा-मुंबई मेल हादसा
हावड़ा से मुंबई जाने वाली गाड़ी 12810 मुंबई मेल झारखंड के चक्रधरपुर मंडल के राजखरसवां-बडाबांबो स्टेशन के बीच दुर्घटनाग्रस्त हो गई। मंगलवार तड़के 3:43 बजे ट्रेन में जोरदार झटका लगा और कई डिब्बे पटरी से उतर गए। इस भीषण हादसे में कई यात्री घायल हुए हैं। इस दुर्घटना के बाद रेलवे ने कई ट्रेनों को रद्द कर दिया।
रद्द ट्रेनें-
  • गाड़ी संख्या 22861 हावड़ा-कांटाबाजी एक्सप्रेस
  • गाड़ी संख्या 08015/18019 खड़कपुर धनबाद एक्सप्रेस
  • गाड़ी संख्या 12021/12022 हावड़ा बारबिल एक्सप्रेस

 ये भी पढ़ें : हावड़ा-मुंबई मेल हादसे का असर : कई ट्रेनों के रूट बदले, कुछ ट्रेनें रद्द, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल

गोंडा चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस हादसा
गोंडा जिले में चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस ट्रेन की 19 बोगियां पलट गईं, जिसमें सात डिब्बे बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुए। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि बड़ी संख्या में यात्री घायल हो गए। इस हादसे ने रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिन्ह खड़े कर दिए हैं।

अमरोहा मालगाड़ी हादसा
अमरोहा में एक मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतर गए। इसके कारण दिल्ली-लखनऊ रेल मार्ग ठप हो गया और रेल यातायात प्रभावित हुआ। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन रेलवे की कार्यप्रणाली पर सवाल उठे।

 ये भी पढ़ें : Breaking News : हावड़ा-मुंबई मेल और मालगाड़ी की टक्कर, 18 डिब्बे पटरी से उतरे

जामताड़ा झारखंड ट्रेन हादसा
24 फरवरी, 2024 को जामताड़ा और विद्यासागर स्टेशन के बीच हुए इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। बेंगलुरु-यशवंतपुर ट्रेक पर लाइन के किनारे काम चल रहा था, जिससे डस्ट ज्यादा था। लोको पायलट को इसी डस्ट के कारण आग लगने का संदेह हुआ और उसने ट्रेन रोक दी। इसके बाद यात्री ट्रेन से नीचे उतरने लगे, तभी अप में जा रही ईएमयू ट्रेन वहां से गुजरी और 12 लोगों के ऊपर चढ़ गई।

सियालदह-अगरतला कंचनजंगा एक्सप्रेस हादसा
17 जून, 2024 को सियालदह-अगरतला कंचनजंगा एक्सप्रेस पश्चिम बंगाल के रंगपानी स्टेशन के पास एक मालगाड़ी से टकरा गई। इस दुर्घटना में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई और 30 से ज्यादा लोग घायल हो गए।

भारतीय रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल
2024 में हुए इन बड़े रेल हादसों ने भारतीय रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए रेलवे प्रशासन को कड़े कदम उठाने की जरूरत है। इन हादसों से सीख लेकर सुरक्षा मानकों में सुधार और तकनीकी खामियों को दूर करना अत्यंत आवश्यक है। भारतीय रेलवे को यात्रियों की सुरक्षा और विश्वसनीयता को बनाए रखने के लिए निरंतर प्रयासरत रहना होगा। 

Also Read

दो यूपी और एक हरियाणा के रहने वाले, जानिए क्यों मर्डर किया

13 Oct 2024 12:10 AM

नेशनल बाबा सिद्दीकी पर हमला करने वाले तीन लोग मुंबई पुलिस ने पकड़े : दो यूपी और एक हरियाणा के रहने वाले, जानिए क्यों मर्डर किया

शनिवार की देर रात क़रीब दस बजे मुंबई के बांद्रा इलाक़े में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के सीनियर लीडर बाबा सिद्दिकी की गोली मारकर हत्या... और पढ़ें