ऑथर Mazkoor Alam

UP Politics : भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिले नाराज ओपी राजभर, योगी मंत्रिमंडल में शामिल होने के लिए कर रहे लॉबिंग

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिले नाराज ओपी राजभर, योगी मंत्रिमंडल में शामिल होने के लिए कर रहे लॉबिंग
Uttar Pradesh Times | OP Rajbhar

Dec 29, 2023 18:16

नाराज राजभर नड्डा से योगी आदित्यनाथ सरकार में फिर से मंत्री बनने की जुगाड़ के लिए आए थे। इसके अलावा वे लोकसभा चुनाव 2024 में अपनी पार्टी के लिए अधिक सीटें मांग रहे हैं।

Dec 29, 2023 18:16

नई दिल्ली : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने शुक्रवार 29 दिसंबर को दिल्ली में मुलाकात की। नड्डा से उनकी मुलाकात करीब 25 मिनट तक चली। इस दौरान मंत्रिमंडल विस्तार और लोकसभा चुनाव 2024 में सीट बंटवारे को लेकर बातचीत हुई। 

नाराज चल रहे हैं राजभर
ओमप्रकाश राजभर योगी सरकार के मंत्रिमंडल में शामिल होना चाहते थे। मगर अब तक मंत्री नहीं बनाए जाने से वह नाराज चल रहे हैं। वह 2024 में लोक सभा चुनाव लड़ना चाहते हैं। हालांकि ओम प्रकाश राजभर ने इसे शिष्टाचार मुलाकात बताया। एक्स पर पोस्ट कर कहा, ‘आज नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से शिष्टाचार मुलाकात कर उत्तर प्रदेश और बिहार के राजनीतिक मुद्दों पर भी चर्चा की। भर/राजभर जाति को अनुसूचित जनजाति में शामिल किये जाने के लिए प्रस्ताव यथाशीघ्र उत्तर प्रदेश सरकार से दिल्ली सरकार को रिपोर्ट मंगाने पर गंभीर चर्चा हुई।’

मंत्री बनने की कर रहे हैं लॉबिंग
अंदरखाने में यह बात चल रही है कि नाराज राजभर नड्डा से योगी आदित्यनाथ सरकार में फिर से मंत्री बनने की जुगाड़ के लिए आए थे। इसके अलावा वे लोकसभा चुनाव 2024 में अपनी पार्टी के लिए अधिक सीटें मांग रहे हैं। वह चाहते हैं कि लोक सभा चुनाव में उनके दल को अनुप्रिया पटेल की पार्टी अपना दल से ज्यादा सीटें मिले। 

दोनों दल में आ गई थी खटास
उत्तर प्रदेश में 2017 के विधान सभा चुनाव के दौरान ओम प्रकाश राजभर की पार्टी भाजपा के साथ चुनाव लड़ी थी। उन्हें योगी सरकार के मंत्रिमंडल में शामिल भी किया गया था। मगर 2019 के लोक सभा चुनाव से पहले दोनों दलों के बीच खटास आ गई थी। योगी आदित्यनाथ ने 2019 का लोकसभा चुनाव खत्म होते ही उन्हें मंत्रिमंडल से बाहर कर दिया था। इसके बाद वह 2022 विधानसभा चुनाव सपा के साथ लड़े थे। लेकिन अखिलेश का गठबंधन सत्ता में नहीं आया तो वह फिर एनडीए में शामिल हो गए। इसके बावजूद योगी आदित्यनाथ ने अपने मंत्रिमंडल में जगह नहीं दी। इसी वजह से वह नाराज चल रहे हैं। 

Also Read

पिछले 24 घंटों में यूपी में क्या बदला, जिसका आप पर पड़ेगा असर, जानें एक क्लिक पर

20 Sep 2024 06:00 AM

लखनऊ उत्तर प्रदेश टाइम्स मॉर्निंग बुलेटिन : पिछले 24 घंटों में यूपी में क्या बदला, जिसका आप पर पड़ेगा असर, जानें एक क्लिक पर

Lucknow (UPT Desk) : बदलाव की यात्रा में तेजी से आगे बढ़ते उत्तर प्रदेश में हमारे आसपास क्या बदल रहा है, आपको इस बुलेटिन में बताएंगे। पिछले 24 घंटों में राज्य में कुछ ऐसे फैसले और आदेश हुए हैं जो हम पर असर डालेंगे तो कुछ ऐसी जानकारियां भी हैं, जिन्हें जानना जरूरी है। और पढ़ें