UP Latest News : हाथरस कांड के बाद प्रदेश में भगदड़ मची हुई है। भगदड़ के शिकार लोगों के बच्चों की पढ़ाई का खर्च यूपी सरकार उठाएगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यह ऐलान किया है। वहीं इस हादसे के बाद अब रात के समय में प्रेमानंद महाराज के दर्शन को अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया गया है। हाथरस के गुनहगारों ने मुंह खोला है, वहीं अखिलेश यादव बोले- ब्रजेश पाठक बनना मुख्यमंत्री चाहते हैं। इनके साथ ही पढ़ें दिनभर की अहम खबरें...
यूपी@7 : यूपी सरकार उठाएगी मारे गए श्रद्धालुओं के बच्चों की पढ़ाई का खर्च, इनके साथ पढ़ें दिनभर की अहम खबरें
Jul 04, 2024 19:37
Jul 04, 2024 19:37
उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने घोषणा की है कि यह सहायता उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के तहत प्रदान की जाएगी। सरकार हादसे में मारे गए लोगों के नाबालिग बच्चों की शिक्षा का खर्च उठाएगी। सीएम ने कहा कि ऐसे बच्चे जिन स्कूलों में पढ़ रहे होंगे, उनमें पढ़ाई जारी रखने के लिए राज्य सरकार व्यवस्था करेगी। उन्होंने कहा कि सरकार पीड़ित परिवारों की सहायता के लिए विभिन्न उपाय कर रही है।
यहां क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर
हाथरस के गुनहगारों ने खोला मुंह
हाथरस में हुए हादसे के संबंध में गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों ने पूछताछ में कई महत्वपूर्ण खुलासे किए हैं। उन्होंने स्वीकार किया कि उन्होंने श्रद्धालुओं को भोले बाबा के चरणरज लेने के लिए अनियंत्रित छोड़ दिया, जिससे बाद में भगदड़ मच गई। जब स्थिति बिगड़ती देखी, तो ये सेवादार वहां से भाग निकले। यह जानकारी अलीगढ़ मंडल के आईजी शलभ माथुर ने दी है।
यहां क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर
हाथरस सत्संग कांड में चौबीस घंटे के भीतर की पहली बैठक
हाथरस जनपद में सत्संग के दौरान 121 लोगों की मौत के मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों के बाद पुलिस हरकत में आ गई है। प्रकरण में गुरुवार को आयोजन समिति से जुड़े छह लोगों की गिरफ्तारी की गई, वहीं मामले में गठित न्यायिक आयोग भी पड़ताल में जुट गया है।
यहां क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर
अखिलेश यादव बोले- ब्रजेश पाठक बनना चाहते हैं मुख्यमंत्री
समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने हाथरस हादसे के लिए प्रशासन को जिम्मेदार ठहराते हुए योगी सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर सवाल उठाए हैं। साथ ही उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक पर तंज कसा है। अखिलेश यादव ने कहा कि प्रशासन की कमी की वजह से हाथरस में इतना बड़ा हादसा हुआ है। प्रशासन को इसकी जिम्मेदारी लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह से खराब हो चुकी हैं। समाजवादी पार्टी लगातार इस बात को उठाती रही है। जो मेडिकल कॉलेज सपा सरकार में शुरू हुए थे उनको भी भाजपा सरकार ने बर्बाद कर दिया।
यहां क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर
अफजाल अंसारी मामले पर हाईकोर्ट में हुई सुनवाई
गाजीपुर से सांसद अफजाल अंसारी की क्रिमिनल अपील पर गुरुवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। सभी पक्षों ने अपनी दलीलें पेश की। सुनवाई के बाद कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है। अफजाल अंसारी ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में 4 साल की सजा के खिलाफ अपील दायर की है। उन्हें कृष्णानंद राय के मर्डर मामले में गाजीपुर कोर्ट ने 4 साल की सजा सुनाई थी।
यहां क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर
अमूल की आइसक्रीम में कनखजूरे के बाद अब छाछ में कीड़े
अमूल कंपनी का आइसक्रीम में कनखजूरे के बाद अब छाछ में कीड़े निकले है। दरअसल, तीन नए कानूनों की जागरूकता के लिए आजमगढ़ जिले में एक सेमिनार का आयोजन किया गया था। इस दौरान कार्यक्रम में लोगों को छाछ पीने के लिए दी गई। छाछ अमूल कंपनी की थी। लोगों ने चाव से पीना शुरू किया, लेकिन अजीब स्वाद आते ही लोगों ने पैकेट फाड़कर देखा तो छाछ में कीड़े निकले, जिसे देख कर वहां मौजूद डीएम और एसपी तक के होश उड़ गए।
यहां क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर
एनएचएआई के बड़े अधिकारी के खिलाफ दर्ज की FIR
सीबीआई ने उत्तर प्रदेश में रिश्वतखोरी के एक नए मामले में कार्रवाई की है। इस बार गोरखपुर में नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) के एक इंजीनियर पर शिकंजा कसा गया है। सीबीआई ने एनएचएआई के मैनेजर (Technical) वीरेंद्र सिंह के खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज की है। यह कार्रवाई रिश्वतखोरी के आरोपों के चलते की गई है। इस मामले ने एक बार फिर सरकारी विभागों में भ्रष्टाचार के मुद्दे को उजागर किया है। सीबीआई की यह कार्रवाई भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अभियान का हिस्सा है।
यहां क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर
Also Read
5 Oct 2024 06:34 PM
UP Latest News : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को अपने सरकारी आवास पर जनपद अमेठी में शिक्षक और उसके परिवार की हत्याकांड के पीड़ित परिजनों से भेंट की। वहीं अमेठी पुलिस ने शिक्षक व उसकी पत्नी और बच्चीयों के हत्याकांड का बड़ा खुलासा किया है। इनके साथ ही पढ़ें दिनभर की अहम ... और पढ़ें