कौशांबी की बेटी हांगकांग में जीता स्वर्ण पदक : सुनीता सरोज ने 17वीं एशियन क्रॉस कंट्री रेस चैंपियनशिप में भारत का बढ़ाया मान

सुनीता सरोज ने 17वीं एशियन क्रॉस कंट्री रेस चैंपियनशिप में भारत का बढ़ाया मान
UPT | कौशांबी की बेटी हांगकांग में जीता स्वर्ण पदक

Oct 20, 2024 15:49

कौशांबी की बेटी सुनीता सरोज ने 17वीं एशियन क्रॉस कंट्री रेस चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया है।

Oct 20, 2024 15:49

Kaushambi News : कौशांबी की बेटी सुनीता सरोज ने 17वीं एशियन क्रॉस कंट्री रेस चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया है। हांगकांग में आयोजित इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में सुनीता ने 6000 मीटर की दौड़ में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। उनकी इस शानदार जीत से न सिर्फ उनके परिवार बल्कि पूरे कौशांबी जिले में खुशी की लहर दौड़ गई है। 
कौशांबी में खुशी का माहौल
सुनीता सरोज की इस सफलता के बाद उनके गांव बरई बंधवा, तहसील मंझनपुर, कौशांबी में जश्न का माहौल है। उनके घर पर बधाइयों का तांता लगा हुआ है और लोग गर्व महसूस कर रहे हैं कि उनकी बेटी ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। यह सुनीता की मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प का परिणाम है, जो उन्होंने वर्षों से किया है। 

सुनीता सरोज का अब तक का सफर
सुनीता सरोज कौशांबी जिले के बरई बंधवा, मालीपुर महाराजगंज की रहने वाली हैं। उन्होंने अपनी शुरुआत छोटे स्तर पर की थी, लेकिन अपनी कड़ी मेहनत और प्रतिभा के बल पर राष्ट्रीय और फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई। पिछले वर्ष 2022 में भी उन्होंने कुवैत में आयोजित 3000 मीटर दौड़ में दूसरा स्थान प्राप्त कर देश का मान बढ़ाया था। इसके अलावा, 5000 मीटर की रेस में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर भी वह पहले सुर्खियों में आ चुकी हैं।



भारत का गौरव
सुनीता की इस जीत से न सिर्फ कौशांबी बल्कि पूरे भारत को उन पर गर्व है। उन्होंने अपनी इस उपलब्धि से दिखाया है कि सही मेहनत और समर्पण से कोई भी बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है। हांगकांग में 6000 मीटर की दौड़ में स्वर्ण पदक जीतने वाली सुनीता ने अपने परिवार, जिले और देश का मान बढ़ाया है। 

ये भी पढ़ें : साइबर ठगों का नया जाल : मरीन इंजीनियर को 48 घंटे डिजिटल अरेस्ट कर 84 लाख वसूले

ये भी पढ़ें : यूपी में ऑर्गन ट्रांसप्लांट में प्राइवेट हॉस्पिटल से बेहद पीछे हैं सरकारी संस्थान : विदेशी मरीजों का वर्चस्व, जानें वजह

Also Read

डॉ. सुशील सिन्हा के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, जानें क्या है मामला

20 Oct 2024 05:55 PM

प्रयागराज प्रयागराज के केपी ट्रस्ट में विवाद छिड़ा : डॉ. सुशील सिन्हा के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, जानें क्या है मामला

विश्व के सबसे बड़े केपी ट्रस्ट में 100 रुपये की सदस्यता को लेकर पूर्व अध्यक्ष और वर्तमान अध्यक्ष के बीच रॉर छिड़ गई है। वर्तमान अध्यक्ष के अनुसार 100 रुपये के सदस्यता के माध्यम से ट्रस्ट मे आम कायस्थों के भागीदारी कराई जानी है। और पढ़ें