Jaunpur News : पहली ही बारिश में डूबे प्रशासन के दावे, पोखर में तब्दील हुई सड़क...

पहली ही बारिश में डूबे प्रशासन के दावे, पोखर में तब्दील हुई सड़क...
UPT | पोखर में तब्दील हुई सड़क।

Jun 27, 2024 13:54

जिले के कजगांव नगर पंचायत में निर्माणाधीन पंचायत कार्यालय के समीप स्थित सम्पर्क मार्ग पहली ही बारिश में डूब गया। इससे आने-जाने वाले लोगों को मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है। इस मार्ग पर कब...

Jun 27, 2024 13:54

Jaunpur News : जिले के कजगांव नगर पंचायत में निर्माणाधीन पंचायत कार्यालय के समीप स्थित सम्पर्क मार्ग पहली ही बारिश में डूब गया। इससे आने-जाने वाले लोगों को मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है। इस मार्ग पर कब कौन हादसे का शिकार हो जाए, कहा नहीं जा सकता है। 

ग्रामीणों को हो रही परेशानी
बताया जाता है कि सड़क के किनारे नगर पंचायत द्वारा बाजार का कूड़ा कचरा फेकने से इस सम्पर्क मार्ग से आवागमन करने वाले राहगीरों को बदबू से दोचार होना पड़ता है। इस समस्या का निराकरण करने की बजाय नगर पंचायत अध्यक्ष सहित सभी जिम्मेदार लोग पूरी तरह से कुम्भकर्णी नींद में लीन पड़े हैं। नगर पंचायत में कचरा स्थल न होने के कारण हर दिन कस्बे से निकलने वाले कूड़ा कचरा निर्माणाधीन पंचायत कार्यालय के समीप स्थित सम्पर्क मार्ग के किनारे फेंका जाता है। 

सड़क पर आ जाता है कूड़ा
कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था न होने के कारण सड़क के किनारे फेंका गया कूड़ा-कचरा सड़क पर आ जाता है। अब बारिश में वह पूरी तरह से डूबा हुआ है। इससे राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्रवासियों ने विभागीय लोगों से इस समस्या का निस्तारण कराने की मांग की है।

Also Read

पुलिस ने मकान को किया सील, गौ तस्कर माफिया की एक करोड़ की संपत्ति कुर्क

4 Jul 2024 09:58 PM

जौनपुर Jaunpur News : पुलिस ने मकान को किया सील, गौ तस्कर माफिया की एक करोड़ की संपत्ति कुर्क

प्रदेश की योगी सरकार लगातार अपराधियों और माफिया के ऊपर शिकंजा करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित कर रही है। जनपद में लगातार बढ़ रही आपराधिक गतिविधियों को रोकने के लिए... और पढ़ें