वाराणसी में सेल्फी लेते समय गंगा में गिरी छात्रा : बचाने के लिए दो लड़के नदी में कूदे, एक का शव बरामद

बचाने के लिए दो लड़के नदी में कूदे, एक का शव बरामद
UPT | घटना के बाद पहुंची पुलिस

Aug 26, 2024 01:30

स्थानीय नागरिकों ने बताया कि रात 2 बजे के आसपास 6 लोगों का ग्रुप घाट पर घूमने के लिए आया था। जिसमें 3 लड़की, 3 लड़का शामिल थे। घाट से कुछ दूर पर जेटी लगाई गई है। वहां एक लड़की सेल्फी लेने लगती है, तभी वह…

Aug 26, 2024 01:30

Varanasi News : वाराणसी में सामने घाट पर तीन लोग गंगा में डूब गए। जिसमें एक लड़की और दो लड़का थे। घटना रविवार तड़के सुबह 2 बजे के आसपास की है। घटना के बारे में बताया जा रहा है कि सेल्फी लेने के चक्कर में घटना घटी है, जिसमें लड़की फिसल कर गंगा में गिर गई। जिसको बचाने के चक्कर में दोनों लड़के भी गंगा में कूदे पर वो बाहर नहीं निकल सके। गंगा के बढ़ते जलस्तर एवं बहाव के कारण वो भी डूब गए। सुबह एक युवक का शव बरामद किया गया। जबकि दूसरे युवक और युवती की तलाश में जल पुलिस, एनडीआरएफ और गोताखोर लगे हैं। ये तीनों बिहार के पटना के रहने वाले हैं।

बिहार के रहने वाले थे
वाराणसी के सामने घाट में डूबने वालों में पटना मोतिहारी के चांदपुर निवासी वैभव सिंह (21), जो विवेकानंद ग्लोबल यूनिवर्सिटी जयपुर में एलएलबी फर्स्ट इयर का स्टूडेंट है। दूसरा ऋषि सिंह (21) निवासी चांदमारी मोहल्ला मोतिहारी पटना, जो पटना के एमएस कॉलेज में बीए थर्ड इयर का स्टूडेंट है। तीसरी सोना सिंह उर्फ निधि (19) निवासी रक्सौल बकसौरा, मोतिहारी पटना की है, जो पटना में फिजियोथैरेपी का कोर्स कर रही है, सेकेंड इयर की स्टूडेंट है।

सुबह की ट्रेन से जयपुर जाना था
स्थानीय नागरिकों ने बताया कि रात 2 बजे के आसपास 6 लोगों का ग्रुप घाट पर घूमने के लिए आया था। जिसमें 3 लड़की, 3 लड़का शामिल थे। घाट से कुछ दूर पर जेटी लगाई गई है। वहां एक लड़की सेल्फी लेने लगती है, फिर वह गंगा के पानी में गिर जाती है। उसे बचाने के लिए 2 लड़के कूदते हैं, वह भी डूब गए। सभी लड़के-लड़कियां मुगलसराय स्टेशन से उतरकर वाराणसी आए थे। सुबह 5 बजे उनकी जयपुर के लिए ट्रेन थी।

पिता का रो रोकर बुरा हाल
वैभव सिंह के पिता सत्य प्रकाश सिंह का घटना से रो रोकर बुरा हाल है। उन्होंने बताया कि उनका इकलौता लड़का था, जो अब दुनिया छोड़कर चला गया।  उन्होंने बताया कि लड़का घर से बोल कर निकला था कि सुबह जयपुर जाना है, लेकिन उससे पहले यह हादसा हो गया।  

Also Read

 समाज के लोगों ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर पुतला फूंका

19 Sep 2024 05:13 PM

चंदौली सिख समुदाय पर राहुल गांधी के बयान के खिलाफ प्रदर्शन : समाज के लोगों ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर पुतला फूंका

चंदौली में सिख समाज के लोगों ने राहुल गांधी के अमेरिका दौरे के दौरान दिए गए बयान पर गहरा आक्रोश जताया। समाज के लोगों ने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर कांग्रेस नेता का पुतला फूंका। और पढ़ें