Nepal International Tourism Expo 2024 : दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय पर्यटन एक्सपो, वाराणसी और नेपाल के पर्यटकों को मिलेगा बढ़ावा

दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय पर्यटन एक्सपो, वाराणसी और नेपाल के पर्यटकों को मिलेगा बढ़ावा
UPT | नेपाल इंटरनेशनल टूरिज्म एक्सपो की प्रेसवार्ता

May 19, 2024 01:38

नेपाल के काठमांडू में 14 एवं 15 जून को समिट इवेंट्स एंड मार्केट्स द्वारा नेपाल टूरिज्म बोर्ड के सहयोग से नेपाल अंतराष्ट्रीय पर्यटन एक्सपो- 2024 का आयोजन किया जा रहा है...

May 19, 2024 01:38

Varanasi News (Surendra Kumar Gupta) : नेपाल के काठमांडू में 14 एवं 15 जून को समिट इवेंट्स एंड मार्केट्स द्वारा नेपाल टूरिज्म बोर्ड के सहयोग से नेपाल अंतराष्ट्रीय पर्यटन एक्सपो- 2024 का आयोजन किया जा रहा है। इस अंतरराष्ट्रीय पर्यटन एक्सपो में 16 देश से अधिक प्रदर्शक शामिल होंगे। जो धार्मिक एवं सांस्कृतिक संबंधों को बढ़ावा देंगे। जिससे डोमेस्टिक एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पर्यटकों को बढ़ावा मिलेगा।

नेपाल इंटरनेशनल टूरिज्म एक्सपो ने की वाराणसी में प्रेसवार्ता
वाराणसी स्थित होटल में नेपाल इंटरनेशनल टूरिज्म एक्सपो द्वारा शनिवार को प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। मीडिया से बात करते हुए समिट इवेंट्स एंड मार्केट्स के संस्थापक विष्णु पांडेय ने कहा कि नेपाल अंतराष्ट्रीय पर्यटन एक्सपो का लक्ष्य नेपाल में सबसे बड़ी अंतराष्ट्रीय बीटूबी और बीटूसी पर्यटन प्रदर्शनी बनना है। जो दो दिनों कि नेटवर्किंग के लिए विभिन्न राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय पर्यटन व्ययसाइयों को एक साथ लाएंगी, नए सहयोग को बढ़ावा देंगी और स्थायी साझेदारी स्थापित करेगी।

16 से अधिक देशों के प्रदर्शक होंगे शामिल
विष्णु पांडेय ने आगे कहा कि इस एक्सपो में 16 से अधिक देशों के प्रदर्शक शामिल होने जा रहे है, साथ ही 250 से अधिक मेजबान खरीददार, 1000 से अधिक व्यापार आगंतुक और 120 से अधिक प्रदर्शक शामिल हैं। इस एक्सपो में ट्रेवल एजेंसियों, होटल, एयरलाइन्स, टूर ऑपरेटर्स सहित विभिन्न क्षेत्रों के प्रदर्शकों के साथ-साथ विभिन्न पर्यटन सम्बन्धी विषयों पर पैनल चर्चाएं शामिल हैं। 

यूपी और नेपाल के पर्यटकों को मिलेगा बढ़ावा
अपने सम्बोधन में नेपाल अंतराष्ट्रीय पर्यटन एक्सपो के इंटरनेशनल अफेयर डायरेक्टर एसके सिंह ने कहा कि काशी विश्वनाथ मंदिर, सारनाथ, दशाश्वमेघ घाट आदि वाराणसी में एवं अयोध्या राम मंदिर, गोरखपुर मंदिर जैसे समृद्ध सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और प्राकृतिक विरासत स्थलों के साथ उत्तर प्रदेश नेपाल अंतराष्ट्रीय पर्यटन एक्सपो में वैश्विक दर्शकों के सामने अपने आकर्षण प्रदर्शित करेगा। नेपाल और उत्तर प्रदेश के बीच मजबूत पर्यटन संबंधों को बढ़ावा देने में यह एक्सपो मददगार साबित होगी।
 
यह लोग रहे मौजूद
प्रेस वार्ता में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश पर्यटन वाराणसी के आरके रावत एवं वाराणसी टूरिज्म गिल्ड के अध्यक्ष संतोष सिंह, सचिव अनिल त्रिपाठी , उप अध्यक्ष जितेंद्र सिंह के साथ नवनिहाल सिंह, सौरभ पांडेय, परमानंद सिंह, विकास जायसवाल, दिनेश मिश्रा, विनय सिंह सहित वाराणसी उत्तर प्रदेश के पर्यटन व्ययसायी मौजूद रहे।

Also Read

कांग्रेस का प्रदर्शन, अजय राय ने कहा बिगड़ गई कानून व्यवस्था, जानें क्या लगाए नारे...

19 Sep 2024 04:12 PM

वाराणसी Varanasi News : कांग्रेस का प्रदर्शन, अजय राय ने कहा बिगड़ गई कानून व्यवस्था, जानें क्या लगाए नारे...

प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को शास्त्री घाट पर जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंडलायुक्त कार्यालय पहुंचकर एडिशनल कमिश्नर संदीप कुमार गुप्ता को... और पढ़ें