आगरा से बड़ी खबर : पशुपालन विभाग के अपर निदेशक एक लाख रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार 

UPT | पशुपालन विभाग के अपर निदेशक और उनका ड्राइवर गिरफ्तार।

Jun 21, 2024 02:10

आगरा में पशुपालन विभाग में विवेक कुमार भारद्वाज अपर निदेशक ग्रेड-2 के पद पर तैनात हैं। उनके ही विभाग में पशु सेवा केंद्र सिकंदरा में कोमल राम पशुधन प्रसार अधिकारी हैं। वह अपना तबादला अन्य ब्लॉक में चाहते थे।

Agra News : आगरा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। गुरुवार को आगरा विजिलेंस टीम ने पशुपालन विभाग के अपर निदेशक को विभाग के ही एक अधीनस्थ से तबादले के नाम पर एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। साथ ही उनके ड्राइवर को भी गिरफ्तार किया गया है। अपर निदेशक के पकड़े जाने के बाद विभाग में खलबली मच गई है।

क्या है पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक आगरा में पशुपालन विभाग में विवेक कुमार भारद्वाज अपर निदेशक ग्रेड-2 के पद पर तैनात हैं। उनके ही विभाग में पशु सेवा केंद्र सिकंदरा में कोमल राम पशुधन प्रसार अधिकारी हैं। वह अपना तबादला अन्य ब्लॉक में चाहते थे। जब वह विवेक कुमार भारद्वाज से मिले तो उन्होंने कहा तबादला फ्री में नहीं हो जाता है। एक लाख रुपये रिश्वत देनी पड़ेगी। उन्होंने काफी विनती की लेकिन उनका तबादला नहीं किया गया। कोमल राम ने विजिलेंस में इस बात की शिकायत कर दी। गुरुवार को कोमल राम जब अपर निदेशक को उनके कार्यालय में रिश्वत देने के लिए गए तो उन्हें रंगे हाथ पैसे लेते हुए गिरफ्तार कर लिया गया। अपर निदेशक के ड्राइवर संतोष शर्मा को भी गिरफ्तार किया गया है। दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है। 

Also Read