ऑस्ट्रेलियाई नागरिक का कीमती बैग छूटा : पर्यटन पुलिस ने की मदद, ढूंढकर सुपुर्द किया सामान

UPT | ऑस्ट्रेलियाई नागरिक का कीमती बैग छूटा

Oct 24, 2024 21:31

वैश्विक पर्यटन नगरी आगरा में प्रतिदिन हजारों सैलानी ताजमहल और अन्य पुरातात्त्विक स्मारकों का दीदार करने के लिए पहुंचते हैं। इनमें अच्छी खासी संख्या विदेशी पर्यटकों की भी होती है। कई बार विदेशी पर्यटक आगरा भ्रमण के दौरान अपनी कीमती वस्तुएं भूल जाते हैं।

Agra News : वैश्विक पर्यटन नगरी आगरा में प्रतिदिन हजारों सैलानी ताजमहल और अन्य पुरातात्त्विक स्मारकों का दीदार करने के लिए पहुंचते हैं। इनमें अच्छी खासी संख्या विदेशी पर्यटकों की भी होती है। कई बार विदेशी पर्यटक आगरा भ्रमण के दौरान अपनी कीमती वस्तुएं भूल जाते हैं। ऐसे ही एक मामले में ताज की सुरक्षा में तैनात पर्यटन पुलिस उनकी हर संभव मदद करती है।

सफर करते समय छूटा सामान
गुरुवार को ऐसा ही कुछ देखने को मिला, जब ऑस्ट्रेलिया से आए एक पर्यटक का कीमती सामान गतिमान एक्सप्रेस में दिल्ली से आगरा आते समय E-2 कोच में छूट गया। पर्यटकों के समूह ने इसकी जानकारी ताज महल के पास मौजूद पर्यटन पुलिस को दी। इसके बाद पर्यटन पुलिस ने आगरा कैंट पर आरपीएफ और जीआरपी को ऑस्ट्रेलिया के टूरिस्ट की पूरी जानकारी दी। आरपीएफ और जीआरपी को बताया गया कि दिल्ली से आते समय ऑस्ट्रेलियाई समूह के एक सदस्य का बैग ट्रेन में छूट गया है। 

आरपीएफ ने शुरू की तलाश
आरपीएफ आगरा कैंट ने जानकारी प्राप्त करने के बाद बैग की तलाश शुरू की। इसके पहले ही पर्यटकों ने आरपीएफ को सुबह अपने सामान के गुम होने की जानकारी दे दी थी। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया का पर्यटक अपने साथियों के साथ ताजमहल का दीदार करने पहुंच गए।

गतिमान एक्सप्रेस में छूटा बैग
बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के पर्यटक का कीमती बैग गतिमान एक्सप्रेस में छूट गया था, जिसकी सूचना उन्होंने स्टेशन पर बने आरपीएफ और जीआरपी थाने में देकर 139 पर कॉल करके दी। बैग गुम होते ही पुलिस फोर्स उसकी तलाश में जुट गया। पुलिस को सूचना देने के बाद पर्यटक अपने ग्रुप के साथ ताजमहल पहुंचे, जहां ताज सुरक्षा पुलिस द्वारा दी गई सहायता से बहुत खुश हुए और थाना ताज सुरक्षा प्रभारी तिलकराम भाटी तथा उप निरीक्षक शिवराज सिंह की प्रशंसा की।

आरपीएफ और जीआरपी ने ढूंढा बैग
ताज सुरक्षा के जवानों ने विदेशी पर्यटकों को आश्वासन देते हुए रेलवे पुलिस से संपर्क करने को कहा। ताजमहल से वापस जाते समय आगरा कैंट स्टेशन पर आरपीएफ और जीआरपी पुलिस ने पर्यटक का बैग ढूंढकर उसे सुपुर्द किया। बैग मिलने पर ऑस्ट्रेलियाई पर्यटक के चेहरे पर खुशी आ गई और उन्होंने रेलवे पुलिस तथा आगरा की ताज सुरक्षा पुलिस का आभार व्यक्त किया। उनके बैग में पासपोर्ट, एप्पल आईफोन और ₹50,000 की नकदी थी। यह ऑस्ट्रेलियाई पर्यटक गतिमान एक्सप्रेस के E-2 कोच में सफर कर रहा था।  

Also Read