करहल उपचुनाव में अभय राम यादव मैदान में : तेज प्रताप यादव की जीत पर जताया भरोसा

UPT | अभय राम यादव

Oct 24, 2024 12:59

राजनीति से दूर रहने वाले अभय राम यादव एक बार फिर चुनावी मैदान में उतर गए हैं। इससे पहले उन्होंने अखिलेश यादव के प्रचार में अहम भूमिका निभाई थी...

Mainpuri News : राजनीति से दूर रहने वाले अभय राम यादव एक बार फिर चुनावी मैदान में उतर गए हैं। इससे पहले उन्होंने अखिलेश यादव के प्रचार में अहम भूमिका निभाई थी और यादव समुदाय को एकजुट किया था। मैनपुरी कलेक्ट्रेट में नामांकन के दौरान कुछ कार्यकर्ताओं की आंखें नम हो गईं, जब उन्होंने मुलायम सिंह यादव से मिलते-जुलते अभय राम यादव को देखा। इस दौरान अभय राम यादव ने भरोसा जताया कि तेज प्रताप सिंह यादव करहल सीट से जीतेंगे। उन्होंने कहा, "करहल के लोग सपा को दिल से मानते हैं, इसलिए हारने का सवाल ही नहीं उठता। 

भाजपा के दांव से सपा में खलबली
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में करहल सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए भाजपा ने प्रत्याशी घोषित कर दिया है। मुलायम सिंह यादव के दामाद और सांसद धर्मेंद्र यादव के सगे बहनोई अनुजेश यादव को भाजपा ने टिकट दिया है। टिकट घोषित होने के बाद सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई है। भाजपा के दांव से सपा में खलबली मच गई है। अब करहल सीट पर फूफा और भतीजा आमने सामने होंगे।



जनता देती है मुलायम सिंह जैसा सम्मान
मुलायम सिंह की तरह दिखने वाले अभय राम यादव को जनता भी मुलायम सिंह जैसा सम्मान देती है। उनकी कद-काठी और व्यवहार मुलायम सिंह से मिलते-जुलते हैं, जिससे लोग उन्हें देखकर नेता जी को याद करते हैं। समाजवादी पार्टी ने करहल सीट से तेज प्रताप यादव को उतारकर अपनी जीत सुनिश्चित मान रही है

यह बोले-तेज प्रताप यादव
सोमवार को करहल विधानसभा सीट से सपा उम्मीदवार तेज प्रताप यादव ने अपना नामांकन दाखिल किया। इस मौके पर अखिलेश यादव, डिंपल यादव, शिवपाल यादव, प्रोफेसर राम गोपाल यादव और धर्मेंद्र यादव भी उपस्थित थे। नामांकन के बाद तेज प्रताप यादव ने कहा, "हम पहली बार करहल की जनता के बीच नहीं जा रहे हैं। पहले भी करहल की जनता का प्यार मिला था और इस बार भी हमें पूरा विश्वास है कि वही समर्थन मिलेगा।

Also Read